Chutki Bhar Sendur ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, दर्द और प्यार की कहानी को बखूबी दिखाता है मगही सॉन्ग

Updated:
विज्ञापन
chutki bhar senur song

चुटकी भर सेंदुर गाना रिलीज फोटो- यूट्यूब

भोजपुरी इंडस्ट्री में हर रोज एक से बढ़कर एक धमाकेदार गाने रिलीज होते हैं. अब मगही सॉन्ग ने घमाका किया है. जी हां अहिरा स्टार कुंदन लाल का नया गाना “चुटकी भर सेंदुर” रिलीज हो गया है.

विज्ञापन

मगही संगीत प्रेमियों के लिए एक धमाकेदार गाना रिलीज हो गया है. अहिरा स्टार कुंदन लाल और सृष्टि भारती ने अपनी दर्दभरी आवाज से “चुटकी भर सेंदुर” को सजाया है. गीत में प्यार, दर्द और रिश्तों की गहराई को बेहद सरल लेकिन असरदार तरीके से दिखाया गया है.

चुटकी भर सेंदुर गाना रिलीज

“चुटकी भर सेंदुर” गाने में क्वीन काजल की एक्टिंग और एक्सप्रेशन काफी शानदार लग रहे हैं. गाने के बोल अर्जुन देवा यादव ने लिखे हैं. उन्होंने रिश्तों की भावनाओं को बेहद आसान और दिल छू लेने वाले शब्दों में पिरोया है. वहीं संगीत निर्देशक विक्की वॉक्स ने गाने को ऐसा संगीत दिया है जो इसके दर्द और इमोशन को और मजबूत बनाता है. वीडियो का निर्देशन गोविंद प्रजापति ने किया है. वीडियो की सिनेमैटोग्राफी और लोकेशन भी दर्शकों को आकर्षित करती है.

फैंस ने किया ये कमेंट

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ”न पुलिस रिपोर्ट करता है ना अदालत में जब भी कुंदन भैया का गाना आता है तो सिर्फ विस्फोट होता है इस बात से कौन कौन सहमत हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”सैड सॉन्ग का बादशाह लाल यादव भैया.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”मगही किंग आगरा स्टार कुंदन लाल यादव… सुपर गाना है भाई बैक टू बैक गाने डालो भाई.”

चुटकी भर सेंदुर गाने के बारे में

यह गाना वेव म्यूजिक के ऑफिशियल लेबल से रिलीज हुआ है, जबकि इसके डिजिटल प्रमोशन की जिम्मेदारी लोकधुन ने संभाली है. सोशल मीडिया और यूट्यूब पर यह गाना लगातार वायरल हो रहा है और मगही दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय बनता जा रहा है. भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने हर दिन रिलीज होते हैं, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचाते हैं.

यह भी पढ़ें- कॉमेडी, रोमांस से लेकर देशभक्ति तक, जून में रिलीज होंगी ये 7 बड़ी फिल्में

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola