सच्‍ची प्रेम कहानी पर आधारित भोजपुरी फिल्‍म ‘तोहसे जुदा न होईब कभी’ का पटना में मुहूर्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jul 2018 9:07 PM

विज्ञापन

पटना : एक सच्‍ची प्रेम कहानी पर आधारित फिल्‍म ‘तोहसे जुदा न होईब कभी’ का मुहूर्त सोमवार को पटना में संपन्‍न हुआ. मुहूर्त बॉलीवुड अभिनेता अली खान खलनायक और डेब्‍यूडंट अभिनेत्री चांदनी परवीन के ओपनिंग शॉट से हुआ. बता दें कि इस फिल्‍म को सैफ अली हैदर निर्देशित कर रहे हैं और उन्‍होंने इसकी पटकथा […]

विज्ञापन

पटना : एक सच्‍ची प्रेम कहानी पर आधारित फिल्‍म ‘तोहसे जुदा न होईब कभी’ का मुहूर्त सोमवार को पटना में संपन्‍न हुआ. मुहूर्त बॉलीवुड अभिनेता अली खान खलनायक और डेब्‍यूडंट अभिनेत्री चांदनी परवीन के ओपनिंग शॉट से हुआ. बता दें कि इस फिल्‍म को सैफ अली हैदर निर्देशित कर रहे हैं और उन्‍होंने इसकी पटकथा भी लिखी है. फिल्‍म का निर्माण तारा मिर्जा फिल्‍म के बैनर तले किया जा रहा है, जिसके पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं.

फिल्‍म के मुहूर्त के बाद सैफ अली हैदर ने बताया कि फिल्‍म ‘तोहसे जुदा न होईब कभी’ एक शानदार सच्‍ची लव स्‍टोरी है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आने वाली है. हमने इस फिल्‍म की कहानी पर काफी मेहनत की है. आज फिल्‍म का मुहूर्त हो गया है, जल्‍द ही हम इस‍ फिल्‍म की फुलफ्लेज शूटिंग को तैयार हो जायेंगे और कोशिश होगी कि हमारी यह फिल्‍म इसी साल रिलीज हो जाए. फिल्‍म के गाने भी बेहद रोमांटिक होने वाले हैं.

बता दें कि फिल्‍म ‘तोहसे जुदा न होईब कभी’ में सूरज नायक, महेश लाल यादव, दीप श्रेष्‍ठ, शकील खान, नासीर पप्‍पू, शैलेश राणा, वसीम, दिनेश यादव, ग्रोवर, शुभ नारायण, सुनील कुमार, अरूण शर्मा, रहमतुल्‍ला, सरिता गुप्‍ता होंगी. फिल्‍म के स्टिल फोटोग्राफर संतोष गुप्‍त हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola