Anupama: अनुपमा को बर्बाद करने के लिए वनराज ने मिलाया गुलाटी से हाथ, ये शख्स आएगा अनु को बचाने
anupama
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि वनराज, तोशू से गुलाटी को लेकर पूछता है और वो बताता है कि वो बहुत घमंडी है. उसने ही अनुपमा को अपने रेस्तरां में शेफ बनने का ऑफर दिया था.
Anupama: सीरियल अनुपमा का ट्रैक बेहद मजेदार हो गया है. एक तरफ शाह परिवार डिंपी और टीटू की शादी के तैयारी में लगा हुआ है. मेहंदी फंक्शन में अनु के हाथ पर अंश, अनुज का नाम लिख देता है. इसे लेकर आध्या और श्रुति काफी नाराज हो जाते हैं. दूसरी तरफ अनु के बदनाम किसने किया था, इसका पता नहीं लगा है. अनुज को गुलाटी और राहुल पर शक है. अब इस मामले में नया अपडेट आया है.
शाह हाउस में हुई गुलाटी की एंट्री
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और अनुज एक-दूसरे से टकरा जाते हैं. अनु गुस्से में परी के साथ आध्या के गलत काम को लेकर खुद से बात करती होती है. अनुज उससे पूछता है कि क्या वो ठीक है. इसपर अनु कहती है कि हां वो ठीक है. तभी शाह हाउस में गुलाटी एंट्री करता है. वो डिंपी और टीटू की शादी के लिए केटरिंग का काम दिया गया है. गुलाटी को देखकर अनु को घबराहट होने लगती है. अनु को वो दिन याद आ जाता है कि जब रेस्तरां स्पाइस एंड चटनी में सब कुछ बर्बाद हो गया था.
Anupama: टीटू-डिंपी के साथ एक ही मंडप में अनुज संग शादी करेगी श्रुति, अनुपमा को होगी जलन
वनराज ने मिलाया गुलाटी से हाथ
वनराज, तोशू से गुलाटी को लेकर पूछता है और वो बताता है कि वो बहुत घमंडी है. उसने ही अनुपमा को अपने रेस्तरां में शेफ बनने का ऑफर दिया था, जिसे अनु ने रिजेक्ट कर दिया था. अनुज, वनराज को वॉर्नं करता है वो एक बुरा बिजनेसमैन है. वनराज उसे अपने लिमिट में रहने के लिए कहता है क्योंकि वो शाह हाउस में सिर्फ गेस्ट बनकर आया है. वनराज एक बुरा प्लान बनाता है ताकि वो अनु को बर्बाद कर सकें. वो गुलाटी से हाथ मिलाता है. वहीं, अनुज, अनुपमा को बचाने के लिए और गुलाटी को बेनकाब करने के का प्लान बनाता है.
Anupama: अनुपमा की हाथों पर अंश ने लिखा अनुज का नाम, क्या फिर से MaAn हो जाएंगे एक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










