Anupama: अनुपमा के लिए फूट-फूट कर रोएगा अनुज, MaAn को मिलाने के लिए श्रुति को उनकी जिंदगी से निकाल देगी देविका
Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Jun 2024 9:58 AM
Anupama
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अंश अनजाने में अनु के हाथों में मेहंदी से अनुज का नाम लिखा देता है. आध्या, अंश की इस हरकत पर उस पर काफी भड़क जाती है.
Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा का ट्रैक अभी टीटू और डिंपी की शादी को लेकर चल रहा है. अनुपमा और अनुज इसमें शामिल होने के लिए भारत आ गए है. हालांकि वनराज नहीं चाहता था कि अनुपमा इस शादी का हिस्सा बनें. अनुपमा उसके ना चाहने के बाद भी अपने बच्चों की खुशी में शामिल होती है. शादी की तैयारियां शाह हाउस में हो रही है. दूसरी तरफ अनुज अभी भी अनुपमा को चाहता है, लेकिन आध्या की वजह से दूर रहता है. श्रुति नहीं चाहती कि अनु और अनुज दोबारा मिले.
देविका सिखाएगी आध्या को मैनर्स
अनुपमा में दिखाया गया कि आध्या से श्रुति वहां के बारे में हर अपडेट लेती रहती है. अनु मेहंदी फंक्शन के दौरान शाह हाउस में एंट्री लेते ही अनुज की बाहों में गिर जाती है. आध्या दोनों को जाकर अलग करती है. फंक्शन में अनु और अनुज, आध्या को लेकर अच्छी बातें करते हैं. देविका भी वहां मौजूद रहती है और वो आध्या को कुछ मैनर्स सिखाने का फैसला करती है. अंश अनजाने में अनु के हाथों में मेहंदी से अनुज का नाम लिखा देता है.
Anupama: अनुपमा की हाथों पर अंश ने लिखा अनुज का नाम, क्या फिर से MaAn हो जाएंगे एक
Anupama Spoiler: टीटू के कौन से अतीत के राज को जानता है वनराज, अनुपमा को आएगा एक अनजान महिला का कॉल
अनुपमा के लिए फूट-फूट कर रोएगा अनुज
आध्या, अंश की इस हरकत पर उस पर काफी भड़क जाती है. अंश उससे कहता है कि उसे इस बारे में कुछ पता नहीं. अनुपमा अपने हाथ से मेहंदी हटाने की कोशिश करती है, लेकिन वो नहीं हटता. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि श्रुति, अनु के हाथ में अनुज के नाम की मेहंदी देखकर जल जाती है. हालांकि अनु उसे बताती है कि ये गलती से हुआ और वो उसकी बात पर यकीन नहीं करती. श्रुति उन दोनों को दूर रखने के लिए भारत आएगी. दूसरी तरफ देविका के सामने अनु कहती है कि वो अनुज से प्यार करती है, लेकिन वो लोग कभी एक नहीं हो सकते क्योंकि अनुज, श्रुति से शादी कर रहा. अनुज भी देविका से कहता है कि वो अनु से प्यार करता है और उसके लिए फूट-फूटकर रोता है. देविका दोनों को मिलाने का फैसला करती है.
Anupama Spoiler: अनुज करेगा राहुल और गुलाटी को बेनकाब, तोशू ने नहीं बल्कि इसने किया अनुपमा को बदनाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










