Anupama Spoiler: टीटू के कौन से अतीत के राज को जानता है वनराज, अनुपमा को आएगा एक अनजान महिला का कॉल
Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Jun 2024 9:09 AM
Anupama
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनुज औऱ देविका की मदद करता है ताकि टीटू के अतीत का सच उन्हें पता चल सकें. वहीं, वनराज ये सच जानता है और सबूत मिलने का इंतजार कर रहा है.
Anupama spoiler: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा अपने ट्रैक को लेकर दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि सुपरस्टार शेफ प्रतियोगिता जीतने के बाद अनुपमा के साथ जो हुआ इससे वनराज, तोशू काफी खुश है. हालांकि वो अपने दुख को दूर रखकर भारत टीटू और डिंपी की शादी के लिए जाती है. इस बीच वो वनराज की बात सुनती है जो ये शादी किसी भी कीमत पर रोकना चाहता है.
वनराज को पता है टीटू का सच
अनुपमा में दिखाया गया कि अनु को अपने बेटे तोशू पर शक है कि उसने ही ये सब किया. हालांकि ऐसा लगता है कि गुलाटी इसके पीछे है. उसने स्पाइस एंड चटनी के वेटर राहुल के साथ मिलकर ऐसा सबकुछ किया. अनुज को गुलाटी पर शक है. वहीं, वनराज को लगता है कि टीटू उससे कोई बात छुपा रहा है. टीटू भी अपने अतीत का गहरा राज सबसे छिपाए हुए है और ये बात वो डिंपी को बताना चाहता है. वनराज दोनों को बात करने नहीं दे रहा. शादी की तैयारियों के बीच वनराज को कुछ पता चल गया है और वो सबूत मिलने का वेट कर रहा है.
Anupama Spoiler: अनुज करेगा राहुल और गुलाटी को बेनकाब, तोशू ने नहीं बल्कि इसने किया अनुपमा को बदनाम
अनुपमा को आया एक अनजान महिला का सच
अनुपमा, वनराज के मन की बात जानती है और टीटू को अपने बेटे समर जैसा मानती है. वो चाहती है डिंपी और टीटू की शादी अच्छे से हो जाए और इसमें कोई रूकावट ना आए. अनु, देविका से दोनों के बारे में बात करती है. उन्हें एक महिला का फोन आता है और वो टीटू के बारे में बात करने के लिए उन्हें बुलाती है. हालांकि दोनों उस महिला से मिल नहीं पाते. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज अपनी अनु की मदद के लिए भारत आता है. अनुज, अनु और देविका को उस महिला के बारे में पता लगाने में हेल्प करेगा. हालांकि देखना है कि कौन सा राज टीटू सबसे छुपा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










