Anupama: क्या अनुज संग श्रुति की लव स्टोरी शुरू होने से पहले हो जाएगी खत्म, रेस्तरां को लेकर गुलाटी देगा यशदीप को ऑफर

Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Jun 2024 11:51 AM

विज्ञापन

anupama

अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि यशदीप स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां को फिर से खोलने का प्लान बना रहा है. हालांकि गुलाटी उसके पास एक ऑफर रखता है. वहीं, श्रुति को एक बात का डर सता रहा है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे का सीरियल अनुपमा एक बार फिर से चर्चा में है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा सबकुछ भूलकर डिंपी और टीटू की शादी के लिए भारत पहुंचती है. हालांकि वनराज और बा नहीं चाहते थे कि इस शादी का हिस्सा अनुपमा बनें. दूसरी तरफ यशदीप उस घटना के बाद एक बार फिर से स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां को खोलने का प्लान बनाता है. क्या यशदीप अनु को अपने प्लान में शामिल करेगा.


डिंपी और टीटू की शादी में नहीं शामिल होगी श्रुति
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनुपमा को मिस करता है और सपना देखता है. सपने में वो खुद से पूछता है कि पांच साल पहले अनुपमा क्यों सब कुछ छोड़ कर चली गई. वो उसने उसके फैसले का विरोध किया. अनुज स्वीकार करता है कि वो डिंपी और टीटू की शादी को लेकर इसलिए उत्साहित है क्योंकि उसे वहां अनुपमा मिलेगी और वो उसे जी भर के देख पाएगा. वहीं, अनुज शादी में श्रुति को चलने के लिए कहेगा.

Anupama: अनुपमा सीरियल के इस किरदार के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, अब रूपाली गांगुली के शो में नहीं आएगा नजर

Anupama की जिंदगी में वापस आ रहा ये शख्स, बनेगा अनु का सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम, देखता रह जाएगा अनुज

Anupama: अनुपमा को अस्पताल ले जाएगा अनुज, क्या तोशू नहीं ये शख्स है अनु की बर्बादी के पीछे


क्या गुलाटी को स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां बेच देगा यशदीप
श्रुति, डिंपी और टीटू की शादी में चलने से मना कर देगी और अनुज से कहेगी कि वो अमेरिका में रहकर शादी की तैयारी करेगी. अनुज के कमरे से बाहर निकलने के बाद श्रुति सोचती है जब भी वो शादी की बात करती है, अनुज चुप हो जाता है. उसे डर लगता है कि कहीं अनुज के साथ उसकी लवस्टोरी शुरू होने से पहले बंद ना हो जाए. वहीं, गुलाटी, यशदीप को उसे स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां बेचने के लिए कहता है. गुलाटी उससे कहता है कि इतनी बदनामी के बाद ये दोबारा नहीं खुलेगा. वो इस रेस्तरां को तोड़कर नया गुलाटी रेस्टोरेंट खोलेगा. यशदीप ये सुनकर काफी गुस्सा हो जाता है और उससे कहता है वो बहुत जल्द स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां खोलेगा. उसे यकीन है कि उसके लॉयल कस्टमर जरूर आएंगे. अनुपमा का एपिसोड जबरदस्त होने वाला है.

Anupama: रूपाली गांगुली संग लड़ाई पर सुधांशु पांडे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कभी-कभी ऐसा होता है…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola