Anupama: समर के बाद होगी एक और मौत! सोनू के पिता ने अनुपमा-वनराज को ऑफर की ये डील, आएंगे ये 3 बड़े टर्न
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, वनराज और शाह परिवार समर की हत्या के लिए सोनू से बदला लेने का फैसला करते हैं. सोनू एक बड़े राजनेता का बेटा हैं. वनराज सभी को बताता है कि समर पर गोली चलाने वाले सोनू को बेल मिल गई है.
Anupama: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा का ट्रैक इन दिनों काफी भावुक करने वाला है. शो में समर की मौत हो गई और इस सदमे में पूरा परिवार है. समर की मौत के प्रोमो ने सभी को हैरान कर दिया था और मौत के सीन ने दर्शकों को रुला दिया था. अनुपमा अपने लाडले बेटे को खोकर अपना होश को बैठी है. समर के बच्चे की मां बनने वाली डिंपी को अपने जीवन की सबसे दुखद स्थिति का सामना करना पड़ा. वनराज ने अनुज पर इल्जाम लगाया कि उसकी वजह से समर की जान गई. दूसरी तरफ अनुपमा को लगता है कि वो एक अच्छी मां नहीं है. समर मरने के बाद उसके सपने में आता है और उससे कहता है कि वह दुनिया की सबसे अच्छी मां है. वह उससे मजबूत बने रहने और दूसरों को उसकी मौत के सदमे से बाहर आने में मदद करने के लिए कहता है. वहीं, अनुज को अनुपमा फेस नहीं करना चाहती है और उसे दूर रहने के लिए कहती है. अनुज इस बात से काफी दुखी हो जाता है क्योंकि इस दुख की घड़ी में वो उसके साथ रहना चाहता है. आने वाले एपिसोड में और भी टर्निंग प्वाइंट आएंगे, जो दर्शकों को चौंका देंगे.
सोनू के पिता सुरेश से मिलेगी अनुपमा और वनराज
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, वनराज और शाह परिवार समर की हत्या के लिए सोनू से बदला लेने का फैसला करते हैं. सोनू एक बड़े राजनेता का बेटा हैं. वनराज सभी को बताता है कि समर पर गोली चलाने वाला सोनू को बेल मिल गई है. उसके बाद दोनों पुलिस स्टेशन चले जाएंगे. वहां उसकी मुलाकात सोनू के पिता सुरेश से होती है. सुरेश दोनों से कहता है कि उसने अपने बेटे की गलती पर उसे दो थप्पड़ मारे. वो वनराज और अनुपमा के पैर छूकर सोनू को माफी मांगने के लिए कहेगा.
https://www.instagram.com/p/CySBO2-x8Ri/?hl=en
सुरेशा देगा वनराज और अनुपमा को ये ऑफर
अनुपमा और वनराज के सामने सुरेश अपने बेटे सोनू की तरफदारी करेगा. ये सुनकर दोनों काफी गुस्सा हो जाते है. सुरेश उनसे कहेगा कि ‘सोनू का ख्याल वो रख लेगा, आप लोग केस वापस ले लो. आपका इतना बड़ा परिवार है, कोर्ट कचहरी जाना होगा, दिक्कत हो जाएगी. साथ ही वो वनराज और अनुपमा को पैसे ऑफर करेगा और साथ ही एक फ्लैट भी ऑफर करेगा. उसके बातें सुनकर दोनों सुरेश को काफी भला-बुरा कहेंगे, जिसे सुनकर वो डर जाएगा.
https://www.instagram.com/p/CySA1oORO8S/?hl=en
काव्या खो देगी अपने बच्चे को!
अनुपमा का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें सोनू के पिता, अनुपमा और परिवार के अन्य सदस्यों को उनके साथ खिलवाड़ न करने की चेतावनी देंगे. अनुपमा अपने फैसले पर नहीं हटती. दूसरी तरफ सोनू के गुंडे काव्या पर हमला करते हैं. वो ऑटो से जा रही होती है और बीच में ऑटो रोकने के लिए कहती है. ऑटो वाला उसकी बात नहीं सुनता और काव्या से कहता है कि अपने पति को कहना सोनू का केस वापस ले, वरना एक बच्चा तो मर गया है. दूसरे को भी नहीं देख पाएगा. जिसके बाद ऑटो से वो गिर जाती है. ऐसा लग रहा है कि वह अपना बच्चा खो सकती है.
Also Read: Anupama: बिग बॉस 17 में जाने को लेकर अनुपमा के बेटे समर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे माता-पिता इसके…
समर आएगा अनुपमा से मिलने
अनुपमा के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा के आंसू स्लेट पर गिर जाते है और वह उसे पोंछती है और अनुपमा का नाम मां से मिट जाता है. समर वहां आता है और पूछता है कि तुमने अपने नाम से मां क्यों हटा दिया. अनुपमा बताती है कि वह एक अच्छी मां नहीं है और अपने बेटे को बुरी नजर से नहीं बचा सकती. समर कहता है कि आप एक अच्छी मां हैं. समर उससे वादा करने के लिए कहता है कि वह अपनी मौत के सदमे से बाहर आएगी और दूसरों को भी लाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










