Anupama: कपिल को मारती-पीटती है कृति, प्रेम के करीब जाने की कोशिश करेगी प्रेरणा
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Feb 2026 11:52 AM
अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: शो ‘अनुपमा’ में दिखाया जाएगा कि प्रेरणा, प्रेम को बताती है कि वह अभी भी उसे पसंद करती है. दूसरी तरफ कपिल के बारे में अनु जान जाती है कि कृति उसे मारती है. अनु ये जानकर हैरान हो जाती है कि कपिल ने ये बात किसी को नहीं बताया है.
Anupama: शो ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, राही और प्रार्थना का हालचाल लेने जाती हैं. ख्याति उसे बताती हैं कि दोनों किताब पढ़ रही हैं और उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है. दूसरी तरफ पराग और अंश एक मीटिंग को लेकर बात करते हैं. इस मीटिंग में गौतम को नहीं बुलाया जाता है और वह इस बात पर नाराज होता है. पराग कहता है कि अब गौतम बिजनेस का हिस्सा नहीं है. अनुपमा, पराग को चेतावनी देती हैं कि गौतम को समय रहते दूर कर देना चाहिए, वरना वह बड़ी गलती कर सकता है. गौतम उनकी बात सुन लेता है और सब कुछ बर्बाद करने की धमकी देता है.
कृति-कपिल का टकराव
कृति और कपिल के बीच तीखी बहस होती है. कृति कपिल को धमकाती है और उस पर हाथ भी उठाती है. कपिल सब कुछ सह लेता है, लेकिन अनु उसके जख्म को देख लेती है. जब अनुपमा सच्चाई तक पहुंचती हैं, तो खुलासा होता है कि कपिल घरेलू हिंसा का शिकार है. अनु जान जाती है कि कपिल मेंटली काफी परेशान है. कपिल उससे कहता है कि पुरुषों के दर्द को कोई नहीं समझता. दूसरी तरफ प्रेम और राही की नजदीकियां देखकर प्रेरणा परेशान हो जाती है. वह प्रेम से अपने दिल की बात कहती है और बताती है कि वह खुद को अकेला महसूस करती है. प्रेम दोस्ती का हाथ बढ़ाता है, लेकिन प्रेरणा यह मान लेती है कि वह अब भी उसे पसंद करती है.
अनु को मोटी बा देगी ताना
शाह परिवार में खाना बनाने को लेकर हंगामा होता है. तोशू और पाखी में बहस होती है कि खाना कौन बनाएगा. परी और राजा ये सुन लेते हैं और दोनों मिलकर खाना बनाने की कोशिश करते हैं. अनु को राजा बताता है कि उसने पूरे परिवार के लिए खाना बनाया है. मोटी बा ये बात सुन लेती है और नाराज हो जाती है. वह अनु को ताना मारती है कि प्रेम पहले से ही रसोइया है और अब वह राजा को भी रसोइया बनाना चाहती है.
यह भी पढ़ें– Anupama: कपिल की मां का सच जानकर चौंकी अनुपमा, माही चलेगी नयी चाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










