Anupama Twist: जिंदा हो जाएगी अनुपमा, होगा चमत्कार, शाह हाउस से गायब हुआ वनराज शाह
Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Sep 2024 10:28 AM
Anupama
अनुपमा के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु की मौत से अनुज पागल जैसा हो जाएगा. अनुज, अनु से जिंदा होने के लिए कहेगा और उसे छोड़कर ना जाने के लिए कहेगा. टीटू उसे समझाएगा कि अनु अब नहीं रही.
Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में भरपूर ड्रामा दिखाया जाएगा. आध्या, अनुज को बताती है कि अनु अब इस दुनिया में नहीं है. अनुज इस बात को मानने से मना करता है. अनुज, अनु को जगाने की कोशिश करता है. ये एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है. अनुज उससे विनती करता है वो उसे छोड़कर ना जाए. टीटू उसे समझता है और सच्चाई को स्वीकार करने के लिए कहता है. अनुज फिर भी मानने से इनकार करता है.
जिंदा हो जाएगी अनुपमा
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु जिंदा हो जाती है. सारे लोग हैरान हो जाते हैं. डॉक्टर इसे चमत्कार बताते हैं और इस बारे में अनुज, सागर, बाबूजी को बताते है. अनुज इसे कान्हा जी का चमत्कार बताता है. शाह हाउस में ये खबर मिलते ही सब राहत की सांस लेते हैं. अनुज अपनी अनु को जिंदा देखकर काफी खुश होता है. अनुज, उसके साथ अपना जीवन बिताने का वादा करता है. आध्या अपनी मां से अपनी हरकतों के लिए माफी मांगती है. बाबूजी कहते हैं उनका परिवार पूरा हो गया.
किससे मिलने जाएगी अनुपमा
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु ठीक होने के बाद मेघा से मिलने जाएगी. अनु उसे समझाएगी कि आध्या, प्रिया नहीं है. आध्या उसकी बेटी नहीं है. मेघा गुस्से में अनु पर अपनी बेटी को छीनने का आरोप लगाएगी.
शाह हाउस से गायब होगा वनराज शाह
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तोशू को एक अनजान नंबर से कॉल आएगा. फोन उठाने पर तोशू को अपने पिता की आवाज सुनाई नहीं देगा. वो जब कॉल बैक करेगा तो फोन नहीं लगेगा. पाखी कहेगी कि वो भी उन्हें कॉल करने की कोशिश कर रही, लेकिन नहीं लग रहा. शाह हाउस में हर कोई वनराज के ना मिलने से परेशान हो जाएगा.
Also Read- Anupama: तोशू ने वनराज के अचानक शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब एक घर में कई सारे…
Also Read- Anupama: तो क्या इस वजह से वनराज ने शो को कहा अलविदा, शो छोड़ते ही इस शख्स को किया इंस्टा पर अनफॉलो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










