Anupama Spoiler: माही का षड्यंत्र- मोटी बा की चाल हुई फेल, प्रेम और राही की शादी की पहली तसवीर आई सामने
Anupama
Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा ने सच्चाई जानने के बाद प्रेम और राही की शादी से इनकार कर दिया था. हालांकि अब फाइनली दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी की तसवीर सामने आई है.
Anupama: स्टार प्लस के शो अनुपमा में जल्द ही मनीष गोयल की एंट्री होने वाली है. इस बीच सीरियल में राही के असली पिता संपत की एंट्री हो चुकी है. संपत के आने से शाह और कोठारी परिवार में तीखी बहस होती है. संपत की बातों का अनु कड़ा जवाब देती है. वह अनुज और माया के रिश्ते पर सवाल उठाता है. अनु उसे थप्पड़ मारती है. दूसरी तरफ कोठारी परिवार प्रेम और राही की शादी से मना कर देता है. हालांकि प्रेम इस शादी के लिए जिद्द पर अड़ा रहता है. वह उसकी मांग अपने खून से भरने वाला होता है, लेकिन अनु उसे मना कर देती है.
दूल्हा- दुल्हन बनेंगे प्रेम और राही
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सोशल मीडिया पर एक तसवीर सामने आई है, जिसमें प्रेम दूल्हा के गेटअप में दिख रहा है. वह राही को अपनी पत्नी बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. वेडिंग वेन्यू को बड़े ही खूबसूरती से सजाया गया है. बारात निकलने की तैयारी हो रही है. हर कोई इस शादी को लेकर खुश है. हालांकि अनुपमा किसी बात को लेकर गहरी सोच में है. राही के अतीत के बारे में और जो अभी नया खुलासा हुआ है, उसे लेकर अनु काफी घबरा गई है. उसे लगता है ये शादी राही की जिंदगी में नयी खुशियां लाएगी या और मुश्किलें.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह
क्या प्रेम और राही की शादी में आएगी कोई दिक्कत
राही के अतीत ने उसके जीवन में दिक्कतें ला दी, जब मोटी बा को संपत के बारे में पता चला था. मोटी बा ने सच्चाई जानने के बाद इस शादी से इनकार कर दिया था. प्रेम ने राही को नहीं छोड़ने का फैसला किया और कहा कि वह उससे ही शादी करेगा. अब जाकर दोनों एक होने वाले हैं और अपने रिश्ते में एक नया कदम लेने वाले हैं. पूरा कोठारी परिवार राही के घर की ओर बढ़ते हुए खुश दिखाई देता है. हालांकि ऐसा लगता है कि प्रेम और राही की शादी में एक बड़ा ट्विस्ट तो आएगा. क्या उनकी किस्मत में एक होना लिखा है. आगे का एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










