Anupama Spoiler Alert : अनुपमा की मदद के लिए आगे आए समर और किंजल, अब आगे क्या करेगा वनराज?

Updated at : 13 Nov 2020 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : अनुपमा की मदद के लिए आगे आए समर और किंजल, अब आगे क्या करेगा वनराज?

Anupama Spoiler Alert : सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) ने टीआरपी में सारे शोज को पीछे छोड़ा हुआ है. इसका कारण शो का ट्रैक है. इन दिनों शो में वनराज और काव्या के अफेयर के बारे में अनुपमा को पता चल गया है. समर अपने पिता से इसकी वजह से काफी नाराज है, तो पारितोष अपनी पिता की साइड लेता दिख रहा है. अनुपमा ने फैसला किया है कि इस तूफान का सामना वो मजबूती से करेगी.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) ने टीआरपी में सारे शोज को पीछे छोड़ा हुआ है. इसका कारण शो का ट्रैक है. इन दिनों शो में वनराज और काव्या के अफेयर के बारे में अनुपमा को पता चल गया है. समर अपने पिता से इसकी वजह से काफी नाराज है, तो पारितोष अपनी पिता की साइड लेता दिख रहा है. अनुपमा ने फैसला किया है कि इस तूफान का सामना वो मजबूती से करेगी.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा कार सीखने का फैसला लेती है, लेकिन इससे वनराज खुश नहीं होता. जब वो कार की चाभी अपने हाथ में लेती है तो उसे याद आता है कि उसने जब कार सीखना चाहा था, तो वनराज ने उसे क्या-क्या सुनाया था. कार में बैठने के बाद अनुपमा सोचती है कि आज पहली बार लग रहा है कि अपनी जिंदगी की गाड़ी को वो संभाल रही है.

अनुपमा को कार किंजल और समर मिलकर सीखाते है. उसे कार में देखकर अनुपमा थोड़ा भी खुश नहीं होता. कार चलाने के वक्त अनुपमा थोड़ा घबराती है, लेकिन दोनों उसका हौसला बढ़ाता है. वनराज ऑफिस निकलने वाला होता है और वो अनुपमा को नीचा दिखाने के लिए उसके कार के आगे निकल जाता है. तभी वनराज की गाड़ी गड्डे में फंस जाती है और अनुपमा की कार उससे आगे निकल जाती है.

Also Read: कुंडली भाग्य की सुपरहिट जोड़ी करण-प्रीता ने ‘क्या बात है’ पर यूं किया धमाकेदार डांस, सोशल मीडिया पर रोमांटिक VIDEO वायरल

समर अनुपमा का वीडियो बनाकर बाबूजी को भेजता है, जिसे देखकर वो बहुत खुश हो जाते है. अनुपमा के कार चलाकर जब घर आती है तो सब उसकी कामयाबी पर खुशी मनाते है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा ने बा को कहती है कि उसे वनराज की अनुपस्थिति में मुश्किल समय का सामना करना पड़ा और वह बाबूजी के लिए ड्राइविंग सीखना चाहती है.

अनपुमा ड्राइविंग सीखने का मन बना चुकी है. जिस दिन बाबूजी को हार्ट अटैक आया था, उस दिन वनराज काव्‍या के घर पर था. ले‍किन उसे इस बात से ज्‍यादा दुख इस चीज का है कि उसे ड्राईविंग नहीं आती. अगर उसे ड्राईविंग आती तो उसे बाबूजी को हॉस्पिटल जाने में किसी के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ता. वह ड्राईविंग सीखने का फैसला करती है. लेकिन अनुपमा उससे कहता है कि उसका काम सिर्फ किचन में काम करना है, ड्राईविंग सीखना उसके बस की बात नहीं है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola