कुंडली भाग्य की सुपरहिट जोड़ी करण-प्रीता ने 'क्या बात है' पर यूं किया डांस, VIDEO में दिखा अलग अंदाज
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Nov 2020 8:15 AM
Kundali Bhagya karan preeta video : टीवी का पॉपुलर शो 'कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में करण और प्रीता की जोड़ी को फैंस खूब पसन्द करते है. शो में उनकी केमिस्ट्री देखते बनती है. प्रीता का किरदार श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) निभा रही है तो करण का रोल धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) कर रहे है. अक्सर दोनों की साथ में वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है, जिसपर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते है. अब श्रद्धा और धीरज का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Kundali Bhagya karan preeta video : टीवी का पॉपुलर शो ‘कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में करण और प्रीता की जोड़ी को फैंस खूब पसन्द करते है. शो में उनकी केमिस्ट्री देखते बनती है. प्रीता का किरदार श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) निभा रही है तो करण का रोल धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) कर रहे है. अक्सर दोनों की साथ में वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है, जिसपर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते है. अब श्रद्धा और धीरज का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो धीरज धूपर के साथ ‘क्या बात है’ सॉन्ग पर डांस करती दिख रही है. वीडियो में श्रद्धा और धीरज के एक्सप्रेशन देखने लायक है. दोनों का स्वैग जबरदस्त है, जिसे देख फैंस खूब कमेंट कर रहे है.
https://www.instagram.com/p/Bp1juYPBrMN/
https://www.instagram.com/p/CGzETXQAbWx/
इस डांस वीडियो में प्रीता जहां बहुत खूबसूरत दिख रही है तो वहीं करण भी किसी स्टार से कम नहीं लग रहे है. हालांकि प्रीता का ये वीडियो लेटेस्ट नहीं है पर दोनों के फैंस इस वीडियो पर ताबड़तोड़ लाइक्स बरसा रहे है. इससे पहले भी श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर का एक डांस वीडियो वायरल हुआ था. इसमें धीरज धूपर श्रद्धा के पीछे भागते नजर आए थे. बैकग्राउंड में बज रहा गाना ‘चुरा के दिल मेरा गोरिया चली’ इस वीडियो को और भी शानदार बना रहा है. दोनों को वीडियो में मस्ती करते देख फैंस ने इसपर खूब कमेंट किया था.
https://www.instagram.com/p/CGSC2jjgSjB/
एक्ट्रेस श्रद्धा टीवी जगत के लिए नया चेहरा नहीं हैं, क्योंकि इससे पहले भी वो कई सीरियल्स में भी दिखाई दे चुकी हैं. इससे पहले श्रद्धा आर्या ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’, ‘तुम्हारी पाखी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं.
इसके अलावा बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन की फिल्म में भी वो काम कर चुकी हैं. वो म्यूजिक वीडियो और तमिल सिनेमा में भी काम कर चुकी है. वह पहली बार 2000 में ‘सोनिये हीरिये’ पंजाबी सॉन्ग के वीडियो में नजर आई थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










