Anupama: शिवम खजूरिया ने प्रेम की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह सुनना कि…

Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Jan 2025 2:15 PM

विज्ञापन

Shivam Khajuria on anupama upcoming twist

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा में प्रेम और राही की लवस्टोरी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. यही वजह है कि अब शिवम खजूरिया ने शो से मिल रहे प्यार को लेकर बात की.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली, अद्रिजा रॉय और शिवम खजूरिया स्टारर शो अनुपमा अपनी बेहतरीन कहानी से दर्शकों का दिल जीत रहा है. टीआरपी रेटिंग में भी यह नंबर 2 पर पहुंच गया है. प्रेम और राही की केमिस्ट्री पसंदीदा बन गई है. अब शिवम ने शो में काम करने और राजन शाही संग अपने रिश्ते पर बात की.

शिवम खजूरिया ने शो अनुपमा में काम करने पर तोड़ी चुप्पी

शिवम खजूरिया ने ई-टाइम्स संग बात करते हुए कहा, “इतने बड़े शो का हिस्सा बनना और ऐसे प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करना अद्भुत है. मुझे पता है कि इस शो ने पहले ही बेंचमार्क सेट कर दिया है, जो मुझे उसपर खरा उतरना ही होगा. ऐसे शो में होना एक आशीर्वाद है, जिसे लोग पसंद करते हैं.”

राजन शाही संग काम करने पर क्या बोले शिवम खजूरिया

शिवम ने आगे कहा, “राजन सर ने मुझे हमेशा खुद पर विश्वास करने और सुधार करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया है. उन्होंने हमेशा मुझ पर विश्वास किया है और इस भूमिका के लिए मुझ पर भरोसा किया है और यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं उनका मार्गदर्शन पाकर अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली महसूस करता हूं. वह न केवल ये रिश्ता क्या कहलाता है में बल्कि अब अनुपमा में भी मेरे लिए गुरु रहे हैं.”

प्रेम का किरदार निभाने पर क्या बोले शिवम खजूरिया

इसके अलावा, शिवम ने प्रेम के रूप में अपने परफॉर्मेंस के लिए मिले पॉजिटिव रिसपांस के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ”अनुपमा में प्रेम का किरदार निभाना एक बहुत ही फायदेमंद अनुभव रहा है, खासकर जब से वह मेरे अपने व्यक्तित्व से काफी अलग है. यह एक खूबसूरत जर्नी रही है, और यह सुनना कि फैंस मेरे काम की कितनी सराहना करते हैं, वास्तव में प्रेरणादायक है.”

यह भी पढ़ें- Anupama: नई राही ने शो की बढ़ती TRP पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं जो भी शो करती हूं उसमें…

यह भी पढ़ें- Anupama Upcoming Twist: प्रेम की फैमिली पर राही ने उठाए सवाल, क्या कोठारी कभी बहू के रूप में करेगा स्वीकार

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola