Anupama: अनु नहीं ये शख्स बचाएगा राही की जान, राघव के अतीत से हटा पर्दा, इस वजह से वह जेल में है बंद

Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Mar 2025 10:28 AM

विज्ञापन

Anupama

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु के साथ राही जेल जाती है. अनु कैदियों को डांस सिखाने में बिजी हो जाती है. तो दूसरी तरफ राही की मुलाकात राघव से होती है. राघव उसे देखकर उसके पास जाता है. राही डर जाती है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि जेल में अनु कैदियों को आसान डांस स्टेप सिखाती है, ताकि वह लोग आसानी से कर लें. राही वहां उसके साथ होती है. अनु उसे अकेले कहीं नहीं जाने के लिए कहती है. राघर माउथ ऑर्गन बजाता है और वह राही सुनती है. राही , राघव से मिलती है और अपना इंट्रोडक्शन देती है. वह उसे उन कैदियों के साथ डांस करने के लिए मोटेवेट करती है, लेकिन वह उसे कोई जवाब नहीं देता. वह उसकी ओर बढ़ता है और राही के कदम पीछे जाने लगते हैं. राही पूरी तरह से डर जाती है.

राही की जान बचाएगा राघव

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही जोर से चिल्लाती है और अनु उसकी आवाज सुनती है. वह राघव को राही से दूर रहने के लिए कहती है. राघव कहता है कि उसने राही की जान बचाई है. राघव जाने से पहले उनसे माफी मांगता है कि वह राही को बचा रहा था और उसे डराने का उसका कोई मकसद नहीं था. कार्तिक बताता है कि उधर वायर का काम हो रहा था. अनु को बुरा लगता है कि उसने राघव को गलत समझा. राही अपनी मां को उससे दूर रहने के लिए कहती है. राही को पता चलता है कि राघव अपनी पत्नी की हत्या की वजह से जेल में बंद है. राही, अनु को अकेले जेल नहीं जाने के लिए कहती है.

इशानी से राजा ने किया शादी करने का वादा

प्रेम अपने नये घर में शिफ्ट हो गया है. इस घर को सजाने में मदद के लिए इशानी, राजा, परी, बादशाह, अंश, प्रार्थना आते हैं. इस बीच इशान, राजा से अपने दिल की बात कहती है. वह कहती है कि वह उसके बिना अब अपनी जिंदगी के बारे में सोच नहीं सकती. राजा उससे वादा करता है कि वह अपने घरवालों से इस बारे में बात करेगा और उससे शादी करेगा. दूसरी तरफ मोटी बा से गौतम कहता है कि वह प्रेम की वापसी के बारे में ना सोचे. ख्याति मोटी बा को प्रेम के जाने के लिए जिम्मेदार बताती है. मोटी बा अपने बेटे से प्रेम को वापस घर लाने के लिए कहती है.

यह भी पढ़ें– Sikandar First Review: क्या सरकार की रीमेक है ‘सिकंदर’? सलमान खान की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, बताया सीटी मार एंटरटेनर

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola