Sikandar First Review: क्या सरकार की रीमेक है ‘सिकंदर’? सलमान खान की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, बताया सीटी मार एंटरटेनर

Updated:
विज्ञापन
Sikandar first review

Sikandar first review

Sikandar First Review: एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित सिकंदर 28 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म के टीजर पर रिकॉर्ड-तोड़ व्यूज आए थे. अब सलमान खान की मूवी का पहला रिव्यू सामने आ गया है.

विज्ञापन

Sikandar First Review: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकिंग फिल्म सिकंदर को देखने के लिए फैंस को सिर्फ कुछ ही दिनों का इंतजार करना होगा. फाइनली फिल्म 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म के गाने अबतक रिलीज किए जा चुके हैं, लेकिन इसका ट्रेलर अभी तक मेकर्स ने जारी नहीं किया है. फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सुनील शेट्टी, सत्यराज और प्रतीक बब्बर भी अहम भूमिका में दिखेंगे. फिल्म का रन टाइम क्या है, इसका खुलासा हो चुका है. साथ ही फिल्म का पहला रिव्यू भी सामने आ चुका है.

सिकंदर का पहला रिव्यू

सिकंदर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है और हर जगह इसकी ही बात हो रही. फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है. फिल्म का रिव्यू करते हुए एक यूजर ने कहा, ‘अभी जस्ट मैं सिकंदर का स्पेशल स्क्रीनिंग देखकर निकला हूं. जिस तरह से डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने इस फिल्म को प्रेंजेट किया है, वह काफी शानदार है. आपको ये नहीं लगेगा कि ये सरकार का रीमेक है. बिल्कुल भी ये सरकार का रीमेक नहीं है और ये ओरिजिनल फिल्म है. एक्शन थ्रिलर से भरपूर ये फिल्म है. स्टोरी, स्क्रीनप्ले, सिनेमेटोग्राफी, डायरेक्शन, एक्टिंग, सब जबरदस्त है. ये सलमान खान की ईद की बेस्ट फिल्म में से एक है. जिस तरह से संजय राजकोट यानी सलमान खान ने परफॉर्मेंस दिया है, कमाल है. काफी लोग उन्हें सिकंदर कहकर बुलाते हैं. गुजराती एक्सेंट उन्होंने जो पकड़ा है, वह लाजवाब है.’

सिकंदर का रन टाइम

सिकंदर के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने पिंकविला से बातचीत में बताया कि ‘फिल्म का फर्स्ट हाफ 1 घंटा और 15 मिनट का है और दूसरा हाफ 1 घंटा और 5 मिनट का है. ओवरऑल रन टाइम 2 घंटे और 20 मिनट का है. सिकंदर के ट्रेलर को लेकर उन्होंने बताया कि ट्रेलर के साथ हमें फर्स्ट डे फर्स्ट शो के दर्शकों को संतुष्ट करना है और यही हमारा टारगेट है. इसके अलावा, हमें ये मैसेज भी देना है कि कि सिंकदर सिर्फ मास फिल्म नहीं है, बल्कि ये एक एंटरटेनर है जिसे बार-बार देखा जा सकता है. ये फिल्म बहुत से इमोशन से भरी है और हम हर सेक्शन के दर्शकों को टारगेट कर रहे हैं- सलमान सर के फैंस से लेकर आम जनता, हर क्लास और फैमिली दर्शकों तक.’

यह भी पढ़ें– Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में हो रही नयी एंट्री, महिला मंडली की वजह से गोकुलधाम सोसाइटी में आई नयी मुसीबत

यह भी पढ़ें– Anupama: अनुज का खून करने के बाद उसकी बेटी पर हमला करेगा राघव ? अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही राही

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola