Haiwaan Box Office Collection Day 2: अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ पर भारी पड़े कालीन भैया और हनुमान अंश, दूसरे दिन भी नहीं चला फिल्म का जादू

Updated:
विज्ञापन

हैवान फिल्म का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अक्षय-सैफ की दमदार जोड़ी और प्रियदर्शन का निर्देशन भी फिल्म 'हैवान' को बॉक्स ऑफिस पर मनचाही रफ्तार नहीं दिला पाया. वीकेंड पर भी कमाई रही सुस्त, जानिए दो दिनों में फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया और क्या है इस सस्पेंस-थ्रिलर की कहानी

विज्ञापन

Haiwan Box Office Collection Day 2: 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' और 'टशन' जैसी फिल्मों में साथ काम करने वाले अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 17 साल बाद फिल्म ‘हैवान’ (Haiwaan) में एक साथ नजर आए हैं. उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह फिल्म मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ (Oppam) का हिंदी रीमेक है. हालांकि, रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ पाई है और दूसरे दिन भी इसके कलेक्शन में कोई खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली.

विज्ञापन

दूसरे दिन कितनी हुई कमाई?

‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, पहले दिन फिल्म की औसत ऑक्यूपेंसी करीब 11 फीसदी रही. वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने लगभग 2.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में दो दिनों की कुल कमाई करीब 5.50 करोड़ रुपये हो गई है.

हैवान, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो सैनिलक
हैवान, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो सैनिलक

दिलचस्प बात यह है कि शनिवार को वीकेंड होने के बावजूद फिल्म की कमाई में पहले दिन के मुकाबले कोई खास उछाल नहीं आया. शनिवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 14 फीसदी रही. वहीं शाम के शो में ऑक्यूपेंसी करीब 16 फीसदी तक पहुंची थी. ऐसे में अब फिल्म के लिए रविवार का दिन बेहद अहम माना जा रहा है.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ और हनुमान अंश से मिल रही कड़ी टक्कर

‘हैवान’ के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर रिलीज के बाद से ही दूसरी फिल्मों का असर भी दिखाई दे रहा है. खास तौर पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और हनुमान अंश सिनेमाघरों में दर्शकों की मजबूत पकड़ बनाए हुए है.

">

यह फिल्म पहले से ही दूसरे हफ्ते में चल रही है और इसके बावजूद ‘हैवान’ को पछाड़ रही है. ऐसे में अक्षय और सैफ की फिल्म के सामने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की बड़ी चुनौती है.

ये भी पढ़ें: Haiwaan Movie Review :इस थ्रिलर फिल्म में लेखन ही नहीं अक्षय कुमार भी बेदम

रविवार से उम्मीदें

फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन रविवार को कमाई बढ़ने की उम्मीद है. अब देखना होगा कि रविवार को ‘हैवान’ कितनी छलांग लगाती है और क्या अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी वीकेंड के बाकी दिनों में फिल्म की कमाई को मजबूती दे पाती है.

यह भी पढ़ें: Haiwaan Box Office Day 1: फेल हुई हैवान, ओपनिंग डे पर नहीं तोड़ पाई इन 8 फिल्मों का रिकॉर्ड, सैफ-अक्षय की जोड़ी पड़ी फीकी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola