Ravi Kishan New Song: रवि किशन के वायरल डायलॉग 'Money Follows My Brother' पर बना गाना, फैंस ने कहा, अलग ही लेवल का बंदा

Updated:
विज्ञापन

रवि किशन, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन का वायरल डायलॉग 'Money Follows My Brother' अब एक दमदार गाने में बदल गया है. टी-सीरीज का यह नया ट्रैक इंटरनेट पर रिलीज होते ही छा गया है, जानिए पूरी कहानी.

विज्ञापन

Ravi Kishan New Song Money Follows My Brother: भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता और बीजेपी सांसद रवि किशन इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपने वायरल अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. लगातार सोशल मीडिया पर उनके मीम और वीडियो वायरल होते है और काफी पसंद किए जाते हैं. रवि किशन खुद कहते हैं, कि वह  बिना किसी एफर्ट के इंटरनेट सेंसेशन बन जाते है. अब हाल ही में उनके पॉपुलर डायलॉग ‘Money Follows My Brother को बाकायदा एक गाने में बदल दिया गया है. टी-सीरीज और भूषण कुमार की ओर से पेश किया गया यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

विज्ञापन

ऐसे वायरल हुआ था ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’

दरअसल, रवि किशन का यह डायलॉग राज शमानी के पॉडकास्ट के एक वीडियो से वायरल हुआ था. बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया था कि वह ‘पहचान’ और ‘पैसा’ में से किसे ज्यादा अहमियत देते हैं. रवि किशन ने ‘पहचान’ को चुना और इसके बाद अपने खास अंदाज में कहा था- ‘Money follows my brother, money follows.’ देखते ही देखते उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर मीम और रील्स का फेवरेट कंटेंट बन गया. genz के फेवरेट रवि किशन इस पुरे वीडियो में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं. 

रवि किशन के सिर्फ इसी डायलॉग ने नहीं, बल्कि उनके कई पुराने वीडियो और वन-लाइनर्स ने भी इंटरनेट पर दोबारा लोकप्रियता हासिल की. ‘जल्दी द लेट’ और ‘होम फ्रॉम वर्क  जैसे उनके अंदाज भी सोशल मीडिया यूजर्स के बीच काफी वायरल रहा.

यह भी पढ़ें: मिर्जापुर: द मूवी’ के सेट पर ऐसा क्या हुआ कि सोनल चौहान के मुरीद हो गए Ravi Kishan? म्यूजिक लॉन्च पर किया खुलासा

मीम को बना दिया पूरा गाना

अब इसी वायरल लाइन को एक म्यूजिकल ट्रीटमेंट दिया गया है. ‘मनी फोल्लोव्स माय ब्रदर ’ में मेलो डी, सुरजीत बिंद्राखिया और खुद रवि किशन की आवाज सुनाई देती है. गाने के बोल मेलो डी और शमशेर संधू ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक मेलो डी, संगम वैज्ञानिक और अतुल शर्मा ने तैयार किया है. म्यूजिक वीडियो का निर्देशन पोस्ट गुरु ने किया है. यह गाना टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.

रवि किशन ने फैंस को दिया प्यार का जवाब

गाने को लेकर रवि किशन ने कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस से जो प्यार मिल रहा है, वह उनके लिए बेहद खास है. उनके मुताबिक, ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ फैंस के इसी प्यार का जवाब है. उन्होंने यह भी कहा कि उनके डायलॉग, एनर्जी, लोगों से जुड़ाव और उनकी पर्सनैलिटी, जिन चीजों से दर्शक जुड़ते हैं, वे सभी इस वीडियो में नजर आ रही हैं.

 रवि किशन, फोटो- इंस्टाग्राम
रवि किशन, फोटो- इंस्टाग्राम

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने रवि किशन की जमकर तारीफ की. किसी ने उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ की तो किसी ने कहा कि उन्होंने ट्रोलिंग को भी मौके में बदल दिया. एक यूजर ने लिखा कि ‘मीम ऐसे बनाओ कि गाना ही बन जाए. वहीं कई लोगों ने उनके अंदाज को देखकर कहा कि रवि किशन सच में अलग ही लेवल के इंसान हैं. इस गाने के अब तक हैं यूट्यूब में 1.8 मिलियन व्यूज आ चुके हैं

यह भी पढ़ें: Ravi Kishan Viral Memes: जब रवि किशन के चलने-बोलने पर बने लाखों मीम्स, अब बेटी रीवा किशन ने बताया वायरल वीडियो का असली सच

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola