‘कमेंट डिलीट मत करना...' Salman Khan की टीम पर क्यों भड़के अमाल मलिक? जानें क्या है 'हीरो' फिल्म का पूरी Controversy

Updated:
विज्ञापन

अमाल मलिक और सलमान खान, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बॉलीवुड में गानों के क्रेडिट को लेकर नया विवाद छिड़ गया है. फिल्म 'हीरो' के 11 साल पूरे होने पर सलमान खान फिल्म्स (SKF) के एक पोस्ट में म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक और लिरिसिस्ट को क्रेडिट नहीं दिया गया. इस पर अमाल और उनके भाई अरमान मलिक ने कड़ी नाराजगी जताते हुए SKF की टीम को बुनियादी बातें सीखने की नसीहत दे डाली. जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

Amaal Malik Salman Khan Hero Controversy: बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका कोई गाना नहीं, बल्कि सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी सलमान खान फिल्म्स (SKF) का एक सोशल मीडिया पोस्ट है. अमाल ने फिल्म ‘हीरो’ के 11 साल पूरे होने पर शेयर किए गए पोस्ट में गाने के कंपोजर और लिरिसिस्ट को क्रेडिट नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई. इसके बाद उनके भाई और सिंगर अरमान मलिक भी उनके सपोर्ट में सामने आए.

विज्ञापन

‘हीरो’ के पोस्ट में नहीं मिला क्रेडिट

दरअसल, 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘हीरो’ को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म से सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी अमाल मलिक ने संभाली थी. इसके चर्चित गाने ‘मैं हूं हीरो तेरा’ के बोल कुमार ने लिखे थे, जबकि इसका ओरिजिनल वर्जन अरमान मलिक ने गाया था.

View on Instagram

फिल्म की 11वीं सालगिरह पर सलमान खान फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया. अमाल ने देखा कि पोस्ट में गाने के कंपोजर और गीतकार का नाम शामिल नहीं था. इसके बाद उन्होंने कमेंट के जरिए SKF की सोशल मीडिया टीम पर सवाल उठाया. अमाल ने कहा कि किसी गाने को बनाने में कंपोजर और गीतकार की मेहनत, समय और भावनाएं लगी होती हैं, इसलिए उन्हें क्रेडिट देना बुनियादी बात है. उन्होंने टीम से ‘बेसिक्स सीखने’ की बात कही और यह भी लिखा कि उनका कमेंट डिलीट न किया जाए, ताकि सलमान खान भी इसे देख सकें. यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कुछ लोगों को कम खिलाया करो... नेशनल टीवी पर सलमान खान ने सरेआम आम्रपाली दुबे को किया बॉडी शेम? ऑकवर्ड हुईं एक्ट्रेस

पोस्ट पर विवाद बढ़ा तो अरमान ने संभाला मोर्चा

अमाल के कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दोनों भाइयों को ‘अनग्रेटफुल’ यानी एहसान फरामोश तक कह दिया. एक यूजर ने सलमान खान से मिले कथित सपोर्ट का हवाला देते हुए अमाल और अरमान की आलोचना की. इसके जवाब में अरमान ने अपने भाई का बचाव किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी कलाकार का बनाया हुआ ओरिजिनल काम हो और उसी जगह उसका नाम छोड़ दिया जाए, तो उस स्थिति का दर्द वही समझ सकता है जिसने मेहनत की हो.

">

अरमान ने यह भी साफ किया कि वह किसी विवाद को बढ़ाना नहीं चाहते, बल्कि अपने भाई और गीतकार के सही क्रेडिट के लिए आवाज उठा रहे हैं. उनका कहना था कि अगर कोई अपने अधिकार के लिए नहीं लड़ेगा, तो शायद कोई और उसके लिए नहीं लड़ेगा.

यह भी पढ़ें: Amaal Mallik: ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’ फेम अमाल मलिक ने लिया Bollywood से ब्रेक, कहा, 'अब मुझे विदा करो'

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola