“कमेटी भंग नहीं हुई...": CINTAA ऑफिस से दस्तावेज ले जाने पर बोली पद्मिनी कोल्हापुरी, पुलिस के सामने हुआ जमकर हंगामा
CINTAA कार्यालय में पूनम ढिल्लों, पद्मिनी कोल्हापुरे, उपासना सिंह और पुलिस
सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) का अंदरूनी विवाद अब सड़क पर आ गया है. दस्तावेजों को चोरी-छिपे ऑफिस से बाहर ले जाने के आरोप में उपासना सिंह ने पद्मिनी कोल्हापुरी के खिलाफ पुलिस बुला ली. मौके पर हुई इस तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पढ़ें सिंटा में मचे इस बवाल की पूरी कहानी.
CINTAA Controversy Padmini Kolhapure: सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) का विवाद अब लगातार बढ़ता जा रहा है. संस्था के अंदर चल रही खींचतान के बीच दिग्गज एक्ट्रेसेस पूनम ढिल्लों, पद्मिनी कोल्हापुरी, उपासना सिंह, प्रीति सप्रू और कुनिका सदानंद सड़क पर आमने-सामने नजर आईं. विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा. इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.. मामला CINTAA के दस्तावेजों को कथित तौर पर ऑफिस से बाहर ले जाने से जुड़ा है. उपासना सिंह ने इस मामले में पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरी के खिलाफ पुलिस शिकायत भी दर्ज कराई है.
दस्तावेजों को लेकर शुरू हुआ विवाद
CINTAA के कुछ दस्तावेजों को लेकर पहले से सवाल उठ रहे थे. इसी बीच आरोप लगा कि पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरी संस्था के कुछ कागजात और सामान बाहर ले जाने की कोशिश कर रही थीं.
">Viral Video: #Bollywood Actresses Clash at CINTAA Office Over Missing Documents; Police Step In
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) September 12, 2026
CINTAA Clash Goes Viral: Actresses Argue Over Documents, Police Intervene a Day Before Elections#Mumbai: An internal dispute in the Cine and TV Artistes’ Association turned public… pic.twitter.com/lhDnvj0r1i
उपासना सिंह का दावा है कि उन्हें इस बारे में एक अभिनेता ने जानकारी दी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचीं और पुलिस को बुलाया. उपासना ने आरोप लगाया कि पद्मिनी कोल्हापुरी दस्तावेजों को टेंपो में ले जाने की कोशिश की जा रही थी.
कमेटी डिसॉल्व नहीं हुई है: पद्मिनी
वायरल वीडियो में प्रीति सप्रू और अन्य सदस्य पुलिस के सामने दस्तावेजों को लेकर सवाल करती नजर आती हैं. इसी दौरान प्रीति सप्रू ने पद्मिनी कोल्हापुरी से सीधे सवाल किया कि कमेटी डिसॉल्व हो चुकी है आपका क्या कहना है? इस पर एक्ट्रेस कनिका ने भी पद्मिनी से सवाल किया ने कि क्या वह आरोपों को स्वीकार कर रही हैं?
इसके बाद प्रीति सप्रू ने सवाल किया कि क्या वह इन कागजात को सुरक्षित रखने के लिए ले जा रही हैं. इसपर कनिका ने कहा,वह कौन होती है, पेपर को संभालने वाली.
इसपर पद्मिनी ने कहा
‘कमेटी डिसॉल्व नहीं हुई है, मुझे वह आर्डर दिखाओ, जहां कमेटी डिसॉल्व हो गया है, यह लिखा हुआ है’. मुझे अभी दिखाए
पद्मिनी की ओर से इस पर CINTAA की कमेटी के भंग होने से जुड़ा सवाल उठाया गया और उन्होंने कहा कि आदेश दिखाया जाए कि कमेटी भंग हो चुकी है. इससे मौके पर मौजूद लोगों के बीच बहस और तेज हो गई.
'हमारे पेपर गायब हुए तो जिम्मेदार कौन होगा?'
वीडियो में प्रीति सप्रू पुलिस के सामने यह चिंता भी जताती दिखाई देती हैं कि अगर CINTAA के दस्तावेज गायब हो जाते हैं, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा. इस पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर कागजात गायब हुए हैं या कोई आपराधिक मामला बनता है तो उसके लिए FIR दर्ज की जा सकती है.
">CINTAA ऑफिस में हाई-वोल्टेज ड्रामा! 🔥
— VINI 💞 (@_Attitude_Vini) September 12, 2026
𝗣𝗼𝗼𝗻𝗮𝗺 𝗗𝗵𝗶𝗹𝗹𝗼𝗻, 𝗨𝗽𝗮𝘀𝗮𝗻𝗮 𝗦𝗶𝗻𝗴𝗵 और 𝗞𝘂𝗻𝗶𝗰𝗸𝗮𝗮 से जुड़े मामले में CINTAA ऑफिस में जमकर हंगामा देखने को मिला। 😳
वीडियो में पुलिस के साथ तीखी बहस होती नजर आ रही है, जिसके बाद पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। मामला… pic.twitter.com/VGYWBmrGAQ
प्रीति ने इसके बाद कहा कि दस्तावेजों को सुरक्षित रखना जरूरी है. पुलिस की ओर से भी कागजात को लेकर उचित प्रक्रिया के तहत उन्हें सुरक्षित रखने की बात कही गई। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण नजर आया.
पहले से चल रहा है CINTAA में विवाद
दरअसल, CINTAA में यह विवाद अचानक शुरू नहीं हुआ है. अगस्त में संस्था के कई सदस्यों के इस्तीफे के बाद अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आए थे. कुछ सदस्यों ने नेतृत्व पर एकतरफा तरीके से फैसले लेने के आरोप लगाए थे, जबकि पूनम ढिल्लों ने इन आरोपों से इनकार किया था.

इसके बाद संस्था के चुनाव को लेकर भी विवाद हुआ. FWICE की ओर से 12 सितंबर को चुनाव कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई, जबकि इस मामले को लेकर कानूनी लड़ाई भी जारी है.
ये भी पढ़ें: "अपनी इज्जत का तो ख्याल रखो" CINTAA दफ्तर में पूनम ढिल्लों और उपासना सिंह की तीखी झड़प, भड़की पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए