Anupama Leap: अनुपमा में आएगा एक और लीप, अनु के जाने से रुक गई अनुज की जिंदगी, नया प्रोमो आपने देखा क्या?
anupama
सीरियल अनुपमा में मेकर्स एक बहुत बड़ा ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं, जिसके बारे में फैंस ने सोचा नहीं होगा. नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें अनु और अनुज अलग-अलग लुक में दिख रहे हैं. अनुज को ऐसे हाल में देख फैंस का दिल भर आया.
Anupama: राजन शाही का सीरियल अनुपमा दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर है. इसकी टीआरपी के सामने कोई दूसरा शो आ नहीं पाता. इन दिनों शो का ट्रैक काफी रोमांचक हो गया है और एक नयी कहानी दर्शक देखने के लिए बेताब है. नया प्रोमो आया है, जिसमें फैंस की धड़कन बढ़ा दी है. इसमें अनुज और अनुपमा अपनी-अपनी जिंदगी अलग-अलग जी रहे हैं. अनुज का लुक देख कई फैंस परेशान भी हो गए है. सबसे दिमाग में एक ही सवाल है- क्या अनुपमा में एक और लीप आएगा.
अनुपमा का नया प्रोमो तेजी से हो रहा वायरल
रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है. कुछ महीने पहले ही शो में 5 साल का लीप आया था. अब नये प्रोमो ने फैंस को उत्साहित कर दिया है. इसमें एक बार फिर अनुज-अनुपमा का अलगाव दिखाया गया है. प्रोमो में अनुपमा आशा भवन नाम का आश्रम चला रही है. इसमें वो बूढ़ों की शादी करवाती दिख रही है. उनके फेरों के दौरान, अनु, अनुज को याद करती है. दूसरी ओर, अनुज अपनी अनु को याद करता दिखता है. उसके बाल बड़े हुए है और चेहरे पर लंबी दाढ़ी है. ऐसा लगता है मानो अनु के जाने के बाद अनुज की जिंदगी रुक गई है.
Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा
Also Read: Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज
यूजर्स बोले- एक और लीप आ गया
अनुपमा के नये प्रोमो पर यूजर्स खूब सारे रिएक्शन दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, एक और लीप आ गया. एक यूजर ने लिखा, कुछ भी हो बस अनु का लुक बहुत ही मस्त है. एक यूजर ने लिखा, कहानी देखने के लिए बेताब हूं. वहीं, ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया गया कि अनुज, अनुपमा से अपने फ्यूचर को लेकर बता करता है. अनु कहती है ये मुमकिन नहीं क्योंकि आध्या उससे नफरत करती है. वो नहीं चाहती कि आध्या के दिल में उसके लिए नफरत और बढ़े. जिसके बाद अनुज, अमेरिका जाने का फैसला करता है.
Also Read- Anupama: सीरियल को अलविदा कह रही श्रुति, अब अनुज के साथ नहीं आएगी नजर, कहा- ‘मेरे हिसाब से…’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










