ePaper

Anupama Upcoming Twist: क्या डिंपी-टीटू की हो जाएगी शादी, कुंवर अमर ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा

Updated at : 26 Mar 2024 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
anupama

anupama

Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा के अपकमिंग ट्रेक में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है. जहां अनुपमा और अनुज के रिश्ते का अंत हो जाएगा. वहीं डिंपी और टीटू की लवस्टोरी आगे बढ़ने वाली है. कुंवर अमर ने अपकमिंग ट्रैक को लेकर कुछ हिंट भी दिया है.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Twist: गौरव खन्ना और रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ और भी मजेदार होता जा रहा है. सीरियल में हर दिन कई ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं, जो दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रख रहा है. हाल ही के दिनों में शो में लीप आया, जिसके बाद अनु अनुज से तलाक के बाद अपने सपनों को पूरा करने के लिए अमेरिका चली गई. इधर अनुज भी अपनी बेटी के साछ वहीं रहता है और उसकी अब श्रुति से शादी भी होने वाली है. अनु का दिल पूरी तरह टूट चुका है, क्योंकि उसका प्यार अब किसी और का हो जाएगा. इधर फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि मान की कहानी का अंत हो जाएगा, या फिर कहानी में कोई बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.


क्या डिंपी और टीटू की हो जाएगी शादी
वनराज भी बा के साथ अमेरिका में ही है. वह अनुपमा की जिंदगी बर्बाद करने का प्लान कर रहा है. इधर डिंपी और टीटू के बीच लवस्टोरी चल रही है. लेकिन वनराज के डर से वह अपनी बातों को बोल नहीं पा रही है. कहा जा रहा है कि अपकमिंग एपिसोड में डिंपी और टीटू अमेरिका में एक-दूसरे के साथ फिर से मिलेंगे, अब दोनों एक दूसरे से शादी करेंगे या फिर अनुपमा अपनी बहू की खुशियों के लिए कोई नया गेम प्लेन सोचेगी. अब कुंबर अमर ने अपकमिंग ट्रैक पर से पर्दा उठाया है.

Also Read- Anupama: किंजल को बदमाशों ने किया किडनैप, शाह परिवार को देख आध्या को आया गुस्सा

कुंवर अमर ने अपकमिंग ट्रैक को लेकर कही ये बात
यह पूछे जाने पर कि अनुपमा में डिंपी और टीटू की शादी का इंतजार कर रहे उत्साही फैंस को क्या कहना चाहेंगे. इसपर कुंवर ने बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए कहा, ”ईमानदारी से, मैं फैंस से बस इतना कहना चाहूंगा कि आप जो भी चाहते हैं, चाहे वह दो लोग की शादी, या फिर किसी भी प्रकार की लव स्टोरी हो.. इसका खुलासा आगे के एपिसोड्स में ही होगा और आप जितना हमलोग को प्यार देंगे और टीआरपी आगे जाएगी. मेकर्स जरूर उस संबधित कैरेक्टर पर काम करेंगे.


डिंपी और टीटू को यूं ही करते रहे प्यार
कुंवर अमर ने कहा, जब निर्माता देखते हैं कि फैंस विशेष रूप से किसी ट्रैक या कपल पर अधिक प्यार बरसा रहे हैं, तो वे उन चीजों पर अधिक ध्यान देना शुरू कर देते हैं, क्योंकि आखिरकार एक टेलीविजन शो इसी तरह काम करता है. अभिनेता ने आगे कहा, ”मैं अपने फैंस से बस इतना कहना चाहता हूं कि अगर आप वास्तव में टीटू और डिंपी (निशि सक्सेना) को एक साथ देखना चाहते हैं या आप उनकी लव स्टोरी को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं, या कुछ और, तो प्यार देते रहें.

Also Read- Anupama: आध्या पर फूटा अनुज का गुस्सा, वनराज को इस वजह से आई समर की याद

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola