Anupama: आध्या पर फूटा अनुज का गुस्सा, वनराज को इस वजह से आई समर की याद

anupama
Anupama: अनुपमा सीरियल में दिखाया जाएगा कि परिवार के सारे सदस्य वनराज से तोशू को वापस बुलाने के लिए दबाव बनाते है. बाबूजी अपने बेटे वनराज से कहते हैं कि डर के साये में वो लोग कबतक रहेंगे.
Anupama: अनुपमा सीरियल की लोकप्रियता दर्शकों के बीच काफी ज्यादा है. सीरियल की कहानी में खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में दिखाया जा रहा है कि शाह परिवार अमेरिका आ चुका है. सबको एक साथ देखकर अनुपमा काफी खुश और भावुक है. दूसरी तरफ श्रुति, अनुज संग अपनी शादी को लेकर उत्सुक है. वहीं, किंजल के घर कुछ बदमाश घुस जाते है और वो उससे तोशू के बारे में पूछते है. तोशू के बारे में किंजल कुछ नहीं जानती और ये बात वो उन्हें बताती है. हालांकि वो बदमाश उसकी बातों पर यकीन नहीं करते और उसे किडनैप कर लेते है.
अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाय जाएगा कि अनुज, आध्या पर बहुत ज्यादा गुस्सा होता है. वो उससे कहता है कि तुम्हारी प्रॉब्लम क्या है. अनुज उससे कहता है कि उसने अनु को बचाने के लिए तुम्हारा हाथ छोड़ दिया और अनु ने तुम्हारे बजाय परी को बचाया था, तो इस बात से तुम्हें दिक्कत है. अनुज उसे पुरानी बात याद दिलाता है और कहता है अगर उस दिन तुम्हें पहले वो बचा लेती तो कार घाटी में गिर जाती. वो कहता है कि तुम्हें पूरी अहमियत मिलेगा क्योंकि बचपन में तुम्हारे साथ गलत हुआ था.
आध्या को मिली अनुज से वॉर्निंग
अनुज अपनी बेटी आध्या को वॉर्न करता है कि अगर उसने बड़ों से बदतमीजी से बात की या गलत व्यवहार उनसे किया तो, वो उससे कभी दोबारा बात नहीं करेगा. अनुज कहता है कि ये मत भूलो कि मैं तुम्हारा पिता हूं और मैं तुमसे ज्यादा जिद्दी हूं. आध्या ये सब सुनकर रोने लगती है. वहीं, वनराज और पूरा शाह परिवार किंजल के घर आता है. किंजल उन्हें गुंडो के बारे में बताती है. ये सुनकर सबके होश उड़ जाते है. अनुपमा कहती है कि यही बात वो सबको समझा रही है. आज वो लोग घर में घुसे थे, पता नहीं कल किसी को गोली मार दी. इसलिए ये बेहतर होगा कि तोशू आत्मसमर्पण कर दे. अनुपमा घरवालों को सलाह देती है कि उन्हें गुंडों के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी चाहिए.
Anupama: किंजल को बदमाशों ने किया किडनैप, शाह परिवार को देख आध्या को आया गुस्सा
वनराज ने तोशू को इस वजह से किया कॉल
शाह परिवार को समर की मौत याद आती है और सब बेचैन हो जाते है. परिवार के सारे सदस्य वनराज से तोशू को वापस बुलाने के लिए दबाव बनाते है. बाबूजी अपने बेटे वनराज से कहते हैं कि क्यो वो पूरी जिंदगी ऐसे डर में जीते रहेंगे. वहीं, तोशू को किंजल और परी की याद आती है. वनराज से अनुपमा कहती है कि सिर्फ तोशू ही आपका बेटा है, किंजल आपकी बेटी नहीं है. वनराज, तोशू को फोन करता है, लेकिन वो उठाता नहीं है. तोशू गुंडो को देखकर छिप जाता है और उनकी बात सुनता है. गुंडे कहते है अगली बार उन्हें तोशू नजर आया तो वो उसे गोली मार देगे.
आध्या ने मांगी अनुज से माफी
वनराज पूरे परिवार को यकीन दिलाता है कि उसे नहीं पता तोशू कहां छिपा हुआ है. वो कहता है उसने उसे फोन किया, लेकिन तोशू ने नहीं उठाया. वहीं, अनुज से मिलने के लिए श्रुति आती है. अनुज उससे कहता है कि वो बच्चों को अच्छे मैनर्स नहीं सिखा पाया. वो कहता है कि वो यहां आध्या को लेकर आया ताकि उसके घाव भर जाए. वो कहता है मैं उसे कुछ सीखा नहीं पाया. तभी आध्या आती है और उससे माफी मांगती है. वो कहती है उसे सही-गलत का पता है, लेकिन उसे जब गुस्सा आता है तब उसे कुछ नहीं दिखता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










