Anupama: ख्याति ने इस वजह से मोहित को खुद से किया था दूर, सच्चाई जान प्रेम-राही के पैरों तले से खिसकेगी जमीन

Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Apr 2025 11:11 AM

विज्ञापन

Randeep Rai exit from anupama

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि ख्याति से उसका भाई कहता है कि वह अपने बेटे को कैसे छोड़ सकती है. इसपर ख्याति कहती है कि गायत्री के जाने के बाद प्रेम और प्रार्थना को उसकी जरूरत थी.

विज्ञापन

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राघव से अनु माफी मांगती है. अनु जिस तरह से प्रेम के लिए खड़ी होती है, उससे राघव, अनु से प्रभावित होता है. अनु कहती है कि राघव ने कभी भी अपने लिए क्यों नहीं लड़ा. राघव कहता है कि हालात उसके पक्ष में नहीं था और वह कभी उन बड़े लोगों से जीत नहीं पाता. अनु उसका साथ देने की बात कहती है जिसने उसपर झूठा आरोप लगाया था. दूसरी तरफ पाखी अपनी बेटी इशानी को एक लड़के के साथ देख लेती है. वह उस लड़के से उसके जॉब को लेकर पूछती है. वह कहता है कि इन्फ्लुएंसर है लाखों रुपये कमाता है.

ख्याति के सामने आया मोहित का सच

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पाखी को गुस्सा आता है और वह पाखी को याद दिलाती है कि उसकी शादी कोठारी हाउस में होगी. वह इशानी को उस लड़के को भूल जाने के लिए कहती है. इशानी अपनी मां पर नाराज हो जाती है और कहती है वह उसपर राजा से शादी करने का दवाब नहीं डाले. दूसरी तरफ ख्याति का भाई उसे फोन करता है और उसे बताता है कि आर्यन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वह उसे पुलिस स्टेशन आने के लिए कहता है. ख्याति ये सुनकर चौंक जाती है. उसका भाई बताता है कि मोहित, प्रेम की वजह से गिरफ्तार हुआ है. ख्याति को वह बताता है कि मोहित और कोई नहीं बल्कि आर्यन है. ख्याति अपने भाई से मिलने जाती है और राही और प्रेम उसका पीछा करते हैं.

ख्याति ने क्यों छोड़ा था मोहित को

ख्याति से उसका भाई कहता है कि वह अपने बेटे को कैसे छोड़ सकती है. इसपर ख्याति कहती है कि गायत्री के जाने के बाद प्रेम और प्रार्थना को उसकी जरूरत थी. वह नहीं चाहती थी दोनों को लगे कि वह उसकी सौतेली मां है. इसलिए उसने अपने नवजात बच्चे को छोड़ दिया. ख्याति कहती है उसने ये सब प्रेम और प्रार्थना के लिए किया. वह कहती है कि वह देवकी और यशोदा दोनों की भूमिका नहीं निभा सकती थी, इसलिए उसने यशोदा बनना चुना. वह अपने भाई से मोहित को वहां से ले जाने के लिए कहती है. उसका भाई बताता है कि वह मोहित, प्रेम से इसलिए नफरत करता है क्योंकि उसे लगता है कि प्रेम की वजह से वह अपनी मां से दूर हुआ है.

यहां पढ़ें-  Laughter Chefs 2: निया शर्मा के बाद अब टीवी की इस हसीना की शो में हुई एंट्री, मन्नारा चोपड़ा ने कहा अलविदा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola