Anupama: रुपाली गांगुली को अपना दोस्त नहीं मानते अनुज, गौरव खन्ना ने कहा- वह रोती थी और इसीलिए…

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Apr 2025 10:18 AM

विज्ञापन

अनुज और अनुपमा की फाइल फोटो

Anupama: गौरव खन्ना ने सीरियल अनुपमा में अनुज की भूमिका निभाई थी. शो में गौरव की जोड़ी रुपाली गांगुली के साथ बनी थी. दोनों की केमेस्ट्री को दर्शकों को काफी एंजॉय किया. हालांकि अब अनुज शो का हिस्सा नहीं है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वह रुपाली को अपना दोस्त नहीं मानते.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर सीरियल अनुपमा दर्शकों का फेवरेट शो हैं. हालांकि गौरव और सुधांशु ने शो को अलविदा कह दिया है और अब दोनों इसका हिस्सा नहीं है. गौरव ने अनुज और सुंधाशु ने वनराज का किरदार निभाया था. शो में तीनों को दर्शकों ने काफी पसंद किया. अनुज और अनुपमा की केमेस्ट्री तो शो में देखते ही बनती थी. अब अनुज के शो छोड़ने के बाद फैंस उन्हें काफी मिस करते हैं. इस बीच एक इंटरव्यू में गौरव ने बताया कि वह रुपाली गांगुली को अपना दोस्त नहीं मानते हैं.

गौरव खन्ना ने रुपाली गांगुली को लेकर बात की

गौरव खन्ना ने सिद्धार्थ कन्नन संग पॉडकास्ट में रुपाली गांगुली का तारीफ की और उन्हें एक शानदार को-स्टार बताया. एक्टर ने कहा कि उन्होंने रुपाली से बहुत कुछ सीखा है. गौरव ने कहा, “वह मेरी सबसे अच्छी को-स्टार्स में से एक हैं. मैं उनसे शुरुआती दौर में पूछता था कि आप ऐसे कैसे रोती हैं? टीवी में ना रोने के बहुत खतरे हैं. शुरू में मैं प्रभावित हुआ कि वह रोती थी और इसीलिए महिलाएं उससे और उस किरदार से जुड़ती थीं. वह अभी टीवी पर सबसे शानदार कलाकारों में से एक है और मुझे यकीन है कि उन्होंने स्टीरियोटाइप को ब्रेक किया है कि आपको लाइफ में कभी भी कभी भी आपकी लेवल का रोल मिल सकता है कोई भी उम्र में.”

गौरव खन्ना ने रुपाली गांगुली को अपना दोस्त नहीं माना

गौरव खन्ना ने इस इंटरव्यू में ही बताया कि वह रुपाली गांगुली को अपना दोस्त क्यों नहीं कह सकते. एक्टर ने बताया, ”मैं रुपाली को फ्रेंड नहीं बोलूंगा. रुपाली बहुत शानदार इंसान है और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है. फ्रेंड क्या होता है कि मैं कभी भी फोन कर दूं कि ये है… वह है. मैं वैसा किसी के साथ ऐसे टर्म पर नहीं हूं, ना रुपाली के साथ ना सुधांशु के साथ. वह एक बहुत अच्छे सिंगर है. ”

यहां पढ़ें- Box Office Report: 21वें दिन ढलने लगा ‘सिकंदर’ का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर हिली नींव, जानिए टोटल कलेक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola