Box Office Report: 21वें दिन ढलने लगा ‘सिकंदर’ का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर हिली नींव, जानिए टोटल कलेक्शन

Sikandar Box Office Collection Day 21
Box Office Report: सिकंदर 30 मार्च को ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये कमाए और अब उसकी कमाई लाखों में आ गई है. 21वें दिन की कमाई जानकर फैंस को झटका लगेगा. कुछ दिन में सलमान की फिल्म का गेम ओवर हो जाएगा.
Box Office Report: 30 मार्च को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने रिलीज के दो दिन तो तगड़ी कमाई की, लेकिन उसके बाद फिल्म की कमाई हर गुजरते दिन के साथ घटती गई. एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित एक्शन-ड्रामा फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना ने मुख्य किरदार निभाया हैं. सलमान का एक्शन अवतार फैंस को पसंद नहीं आया और कहानी से दर्शक जुड़ नहीं पाए. इसका असर सीधा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ा. फिल्म को सनी देओल की जाट ने भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया. अब 21वें दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आया है.
21वें दिन का कलेक्शन हैरान कर देगा आपको
फिल्म सिकंदर ने अपने रिलीज के अगले 20 दिनों में भारी गिरावट देखी. हालांकि उम्मीद जताई जा रही थी कि गुड फ्राइडे की छुट्टी का फायदा फिल्म को मिलेगा, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 21वें दिन 9 लाख रुपये कमाए. फिल्म का कुल कलेक्शन अब 110.04 करोड़ रुपये हो गया है. ऐसा लगता है कि मूवी 120 करोड़ रुपये तक भी नहीं पहुंच पाएगी. ये जिस हिसाब से कमाई कर रही है, ऐसा लग रहा कुछ दिन में ही फिल्म जितना कमा रही है, उतना भी नहीं कमा पाएगी.
सिकंदर के डे वाइज कलेक्शन का रिपोर्ट यहां देखें
- Sikandar Week 1 Collection- 90.25 करोड़
- Sikandar Week 2 Collection- 17.55 करोड़
- Sikandar Box Office Collection Day 13- 0.3 करोड़
- Sikandar Box Office Collection Day 14- 0.4 करोड़
- Sikandar Box Office Collection Day 15- 0.6 करोड़
- Sikandar Box Office Collection Day 16- 0.29 करोड़
- Sikandar Box Office Collection Day 17- 0.27 करोड़
- Sikandar Box Office Collection Day 18- 0.06 करोड़
- Sikandar Box Office Collection Day 19- 0.15 करोड़
- Sikandar Box Office Collection Day 20- 0.05 करोड़
- Sikandar Box Office Collection Day 21- 0.09 करोड़
Sikandar की टोटल कमाई- 110.04 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










