Anupama: 20 साल बाद इस शख्स से मिलकर फूट-फूटकर रोएगा राघव, राही की जान बचाने के लिए आगे आएगा ये शख्स

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Mar 2025 12:31 PM

विज्ञापन

Anupama

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही पर हमला के बाद मोटी बा, ख्याति और मीता, प्रेम को कोठारी हाउस में वापस आने के लिए कहते हैं. प्रेम इसके लिए मना कर देता है. दूसरी तरफ राघव को पता चलता है कि अब राही ठीक है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही हॉस्पिटल में होती है. डॉक्टर अनु से कहते हैं कि राही को ओ-नेगेटिव ब्लड चाहिए क्योंकि ये ब्लड ग्रुप अस्पताल में उपलब्ध नहीं है. राही की बिगड़ती हालत देखकर पराग उसे खून देने की बात कहता है. अनु और मोटी बा राही की सलामती के लिए प्रार्थना करती है. अनु खुद को राही के हालत के लिए जिम्मेदार मानती है. दूसरी तरफ राघव का मना पछतावा से भर जाता है और वह राही के तकलीफ के पीछे खुद को मानता है.

प्रेम और राही नहीं लौटेंगे कोठारी हाउस

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा इस बात पर डिस्कस करती है कि प्रेम को अलग रहने के फैसले पर दोबारा सोचना चाहिए. मोटी बा कहती है कि एक परिवार एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है. प्रेम उसकी बात नहीं मानता. हालांकि ख्याति, मीता और प्रार्थना भी प्रेम को घर लौटने के लिए कहती है. राही की हालत ठीक होती है और वह पराग को शुक्रिया कहती है. प्रेम और राही कोठारी हाउस में लौटने से मना करते हैं. पराग उनके घर की सुरक्षा बढ़ाने की बात कहती है. दूसरी तरफ कार्तिक, राघव को बताता है कि राही अब ठीक है.

20 साल बाद अपनी मां से मिलेगा राघव

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, राघव और उसकी मां को 20 साल बाद मिलाएगी. ये पल बहुत इमोशनल वाला होगा. दोनों 20 साल बाद मिलेंगे और काफी भावुक हो जाएंगे. राघव की मां अपने बेटी की आरती उतारेगी. अपने बेटे को आशीर्वाद देते वक्त उसके हाथ कांपेंगे. राघव अपनी मां को गले लगा लेगा और उसके आंखों से आंसू बहने लगेगा. दोनों का रियूनियन काफी इमोशनल वाला पल होगा. इतने साल के बाद दोनों मिलेंगे और पुरानी यादें ताजा हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ से जुड़े इस शख्स का हुआ निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जिंदगी और मौत की लड़ाई

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola