अक्षय कुमार ने बैक टू बैक FLOP हो रही फिल्मों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये दिल तोड़ने वाला…

Akshay Kumar On Flop Films
Akshay Kumar On Flop Films: लगातार कई हिट फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले अक्षय कुमार की इन-दिनों हालत टाइट है. एक्टर की बैक टू बैक सभी फिल्में फ्लॉप हो रही है. हालिया रिलीज सरफिरा का भी यही हाल हुआ. अब एक्टर ने अपनी असफलताओं पर बात की है.
Akshay Kumar On Flop Films: अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं. उनकी दमदार एक्टिंग का हर कोई दीवाना है. हालांकि पिछले कुछ साल उनके लिए अच्छे नहीं रहे हैं. उनकी ज्यादातर मूवीज फ्लॉप हुई. जिसमें सम्राट पृथ्वीराज, राम सेतु, सेल्फी, मिशन रानीगंज और बड़े मियां छोटे मियां शामिल है. हाल ही में अक्षय की एक और फिल्म सरफिरा रिलीज हुई. इस मूवी की कहानी अच्छी होने के बावजूद भी ये बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में नाकाम रही. अब एक्टर ने इन असफलताओं पर चुप्पी तोड़ी है.
बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों को लेकर क्या बोले अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने अपने करियर के शुरुआती दौर में लगातार 16 फ्लॉप फिल्में दी थीं. अब फोर्ब्स के साथ एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपनी हालिया बैक-टू-बैक फ्लॉप फिल्मों पर बात की और बताया कि वह इन असफलताओं को वो कैसे लेते हैं. हेरा फेरी स्टार ने कहा कि एक फिल्म बनाने में बहुत पसीना, खून और जुनून लगता है, और किसी भी फिल्म को असफल होते देखना दिल तोड़ने वाला है. हालांकि, उनका मानना है कि इन स्थितियों के सकारात्मक पहलुओं की पहचान करना महत्वपूर्ण है. प्रत्येक विफलता सफलता का मूल्य सिखाती है और इसके लिए प्रेरणा बढ़ाती है. अभिनेता ने बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही असफलता से निपटना सीख लिया था. हालांकि यह उन्हें दुख जरूर पहुंचाता है.
Also Read- लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद लगे आरोपों पर अक्षय कुमार ने दिया बड़ा बयान
कड़ी मेहनत करके आने वाली फिल्मों पर काम करेंगे अक्षय कुमार
इसके अलावा, अक्षय कुमार ने कहा कि वह कड़ी मेहनत और जो गलती हो रही है, उसमें सुधार करके अपनी अगली फिल्म के लिए अपना 100 परसेंट देंगे. अपनी एनर्जी को इस तरह से नियोजित करके, वह आगे बढ़ने और अपने प्रयासों को वहीं केंद्रित करने पर ध्यान लगाएंगे. अक्षय ने यह भी कहा कि कैसे अनुशासित रहने से उन्हें इतने लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बने रहने में मदद मिली. अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि उनकी सबसे बड़ी ताकत उनका अनुशासन और डेली रूटीन है. वह एक स्ट्रिक्ट रूटीन को फॉलो करते हैं, जिसमें समय पर सोना उठना और बाकी काम है.
खेल-खेल की रिलीज के लिए तैयार हैं अक्षय कुमार
इस बीच, बड़े मियां छोटे मियां और सरफिरा के बाद, अक्षय कुमार 2024 की तीसरी रिलीज, खेल खेल में के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म में फरदीन खान, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क और आदित्य सील भी हैं. कॉमेडी ड्रामा 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसकी टक्कर पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 से होने वाला है. बॉक्स ऑफिस किंग कौन बनेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










