ePaper

अमिताभ ने श्वेता और अभिषेक संग ट्विटर पर शेयर की 40 साल पुरानी तस्वीर

Updated at : 28 May 2017 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ ने श्वेता और अभिषेक संग ट्विटर पर शेयर की 40 साल पुरानी तस्वीर

मुंबई : बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर 40 साल पुरानी एक तस्वीर शेयर की है. बताते चलें कि सीनियर बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं. आये दिन वह अपनी और अपने परिवारों की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं. इसी क्रम में अमिताभ ने 70 के […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर 40 साल पुरानी एक तस्वीर शेयर की है. बताते चलें कि सीनियर बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं.

आये दिन वह अपनी और अपने परिवारों की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं. इसी क्रम में अमिताभ ने 70 के दशक में आयी अपनी सुपरहिट फिल्म ‘अमर अकबर एंथोनी’ के सेट की एक खास तस्वीर ट्विटर पर साझा की है.

अमिताभ बच्‍चन हुए 102 साल के, ऋषि कपूर बने बेटे, जानें इस फिल्‍म के बारे…?

इसमें अमिताभ बेटी श्वेता को चूमते नजरआ रहे हैं. फोटो में अभिषेक भी दिखाई दे रहे हैं. गौरतलब है कि अमिताभ की सुपरहिट फिल्म ‘अमर अकबर एंथोनी’ को रिलीज हुए 40 साल बीत चुके हैं. 40 साल पुरानी इस फिल्म को अमिताभ ने सोशल मीडिया पर याद किया है.

ट्विटर पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘अमर अकबर एंथोनी’ को 40 साल हो चुके हैं. जब मैं फिल्म के गाने माई नेम एज एंथोनी गोंसाल्वेस.. की शूटिंग कर रहा था, तब श्वेता और अभिषेक मुझसे मिलने आये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola