प्रियंका ने किया यौन हिंसा पीड़ित बच्चों की सुरक्षा का आह्वान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2017 1:19 PM
संयुक्त राष्ट्र : यूनीसेफ की सद्भावना दूत प्रियंका चोपड़ा ने यौन हिंसा के पीड़ित बच्चों की पीड़ा पर ध्यान दिलाते हुए ऐसे बच्चों के लिए सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया और इस बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कहा कि कम उम्र में सेक्स करने से किशोरियां अनचाहा गर्भ धारण कर सकती है या एचआईवी […]
संयुक्त राष्ट्र : यूनीसेफ की सद्भावना दूत प्रियंका चोपड़ा ने यौन हिंसा के पीड़ित बच्चों की पीड़ा पर ध्यान दिलाते हुए ऐसे बच्चों के लिए सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया और इस बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कहा कि कम उम्र में सेक्स करने से किशोरियां अनचाहा गर्भ धारण कर सकती है या एचआईवी से पीड़ित हो सकती है.
दस वर्ष के लिए संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल आपातकालीन फंड (यूनीसेफ) भारत की दूत बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका ने इस सप्ताह जिम्बाब्वे का दौरा किया जहां वह यौन हिंसा के पीड़ित बच्चों से मिली और उनकी खौफनाक दास्तां सुनी. अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने यौन हिंसा के पीड़ित बच्चों के लिए सहयोग बढ़ाने की वकालत की.
प्रियंका चोपड़ा ने साइन की तीन नयी फिल्में, जल्द करेंगी घोषणा
प्रियंका ने कहा, किसी भी महिला और निश्चित तौर पर किसी भी बच्चे के यौन हिंसा का शिकार नहीं होना चाहिए. खासतौर से उन लोगों द्वारा जिन पर वह अपनी रक्षा करने का भरोसा करते हैं जैसे कि परिवार का कोई सदस्य. प्रियंका सबसे पहले हरारे के दक्षिण में चितंगविजा गयी, जहां उन्होंने 13 साल की लड़की से मुलाकात की जिसका उसके अंकल ने लगातार बलात्कार किया था और सच ना बताने की धमकी दी थी.
प्रियंका ने कहा, एक समाज के तौर पर यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम हमारे बच्चों की दुनिया के नागरिक के तौर पर देखभाल करे, युवावस्था में ही बच्चों को यह बताये कि किसी का गलत तरीके से छूना सही नहीं है और कम उम्र में सेक्स करने से अनचाहा गर्भ या एचआईवी हो सकता है. यूनीसेफ के अनुसार, जिम्बाब्वे में बड़ी संख्या में बच्चे यौन हिंसा के शिकार होते हैं और ताजा आंकड़ों के मुताबिक 15 से 17 उम्र की हर 10 में से एक लड़की यौन हिंसा से पीड़ित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










