Shararat: थोड़ी नजाकत और ढेर सारी शरारत देख 90s में खूब आता था मजा, इस OTT पर फिर से कर सकते हैं एंजॉय

Updated:
विज्ञापन
Shararat: थोड़ी नजाकत और ढेर सारी शरारत देख 90s में खूब आता था मजा, इस OTT पर फिर से कर सकते हैं एंजॉय

Shararat: 90 दशक का पॉपुलर सीरियल, जिसके एक भी एपिसोड शायद ही किसी यंगस्टर ने मिस किए होंगे, हम बात कर रहे हैं शरारत की. इसमें नानी जहां अपने जादू से लोगों को परेशान करती थी, वहीं जिया अक्सर गलत जादू से फंस जाती थी. अगर आप फिर से उन यादों को ताजा करना चाहते हैं, तो इस सीरियल को ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.

विज्ञापन

Shararat: टीवी के कई शोज हैं, जिन्हें आज भी दर्शक याद करते हैं और इनके क्लिप्स अगर यूट्यूब या फिर रील्स में दिख जाते हैं, तो यादें ताजा हो जाती हैं. ऐसा ही एक शो साल 2003 में शुरू हुआ था, जिसने उस वक्त के बच्चों से लेकर बड़े तक को काफी एंटरटेन किया था. सीरियल का नाम ‘शरारत: थोड़ा जादू, थोड़ी नजाकत’ है. जादुई शो में एक मंत्र बोला जाता था… श्रृंग ब्रिंग सर्वलिंग भूत भविष्य वर्तमान बदलिंग… 90 दशक के हर बच्चे ये अक्सर गुनगुनाते रहते थे और अपने दोस्तों या फिर किसी फैमिली मेंबर पर जादू करने की कोशिश करते थे.

क्या थी शरारत सीरियल की कहानी

सीरियल शरारत की कहानी जिया नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है. एपिसोड जिया के 18वें जन्मदिन पर शुरू हुआ, जब आसमान से परियां आई और उसे अपनी नानी और मां की तरह जादुई शक्ति मिली. हालांकि उसे इन शक्तियों को सही से इस्तेमाल करना नहीं आया और हर दिन वह किसी न किसी तरह की गलती कर देती थी. वह एक लड़के से प्यार भी करती थी, जिसका नाम ध्रुव था, लेकिन उनके लवस्टोरी में अक्सर पैम नाम की विलेन आ जाती थी.

Also Read- Horror Movies: OTT पर खौफ का मंजर बनाने जल्द आ रही हैं ये 5 हॉरर फिल्में, भूलकर भी अकेले में न देखें

Also Read- Bigg Boss OTT 3 Winner: सना मकबूल बनेंगी बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर, ये बनेगा फर्स्ट रनरअप

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं शरारत

कॉमेडी सीरियल साल 2006 में शुरू हुआ था. वहीं स्टारकास्ट की बात करें तो फरीदा जलाल, शोमा आनंद, अदिति शिरवाइकर, हर्ष वशिष्ठ, महेश ठाकुर, पूनम नरूला, ईवा ग्रोवर, श्रुति सेठ, सिंपल कौल और करणवीर बोहरा जैसे कलाकारों ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सभी को इम्प्रेस किया था. अगर आज भी आप इस शो को देखना चाहते हैं, तो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर सारे एपिसोड्स मौजूद है. जरूर इसे एंजॉय करें.

शरारत दर्शकों को हंसी का देती थी ओवरडोज

कॉमेडी सीरियल मैजिक पर बेस्ड था, जिसमें नानी सुषमा, मां राधा और बेटी जिया थी. तीनों परियां थी और उनके पास जादुई शक्ति थी. जहां जिया अक्सर पैम या फिर ध्रुव की मदद करते वक्त गलत जादू कर लेती थी और मुसीबत में फंस जाती थी. इधर नानी लोगों को तंग करने और अपने आराम के लिए जादू करती थी. कभी-कभी तो सुषमा अपने दामाद को परेशान करने के लिए अलग-अलग टोटके करती थी. ऐसा इसलिए क्योंकि सूरज को जादू करना और परियां बिल्कुल पसंद नहीं था.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Web Series: 2024 में रिलीज हुई इन वेब सीरीज ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स, आपने तो नहीं कर दी मिस, अभी OTT पर देखें

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola