Shararat शो की जिया-ध्रुव से लेकर नानी-पैम तक, अब ये सितारे हो गए हैं काफी स्टाइलिश और कर रहे हैं ये काम

Updated:
विज्ञापन

90 दशक का फेमस शो, जो हर यंगस्टर को काफी ज्यादा पसंद था, इसके एक भी एपिसोड किसी ने मिस नहीं किए होंगे, जी हां हम बात कर रहे हैं, शरारत सीरियल की. इस शो में जिया, नानी की जादुई चुटकी दर्शकों को एंटरटेन करती थी. आज हम आपको बताएंगे कि इसके स्टारकास्ट अब कैसे दिखते और क्या करते हैं.

विज्ञापन
undefined

शरारत सीरियल में जिया का रोल निभाने वाली सीधी-सादी श्रुति सेठ अब काफी स्टाइलिश हो गई है. शो में उनकी सादगी और जादू की गड़बड़ दर्शक को काफी पसंद आती थी. हालांकि अब वो ‘क्यों होता है प्यार’, ‘रिश्ता.कॉम’, ‘मम, तुम और हम’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी है और फिलहाल कई वेब सीरीज में बिजी है.

विज्ञापन
undefined

शरारत शो में ध्रुव का किरदार निभा चुके करणवीर बोहरा अब हैंडसम हंक हो चुके है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते है. उन्होंने शो के बाद कई सीरियस कैरेक्टर किए है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है.

undefined

शो में परमिंदर यानी पैम का किरदार निभाने के बाद सिम्पल कौल उस वक्त भी काफी हॉट और स्टाइलिश थी. अब तो एक्ट्रेस बला सी खूबसूरत हो गई है. उनकी अदाओं को देख फैंस आहे भरते है. वो शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आ चुकी है.

undefined

शरारत सीरियल में नानी का कैरेक्टर तो सबको याद ही होगा, उनकी और जिया की जुगलबंदी दर्शकों को काफी एंटरटेन करती थी. उनकी चुटकी और जादु काफी मजेदार होते थे. शो के बाद फरीदा जलाल ‘बालिका वधू’, ‘जीनी और जूजू’, जैसे टीवी सीरीयल्स में कर चुकी है. उन्हें ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्मों में भी देखा गया.

undefined

शरारत शो में जिया की मां राधा का किरदार निभाने वाली पूनम नरूला उस वक्त तो सूरज के प्यार में घर का सारा काम करती थी. हालांकि अब वह काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस हो गई है. उन्होंने शादी के बाद नरूला ने एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक ले लिया.

undefined

शो में मीता का रोल निभाने वाले अदिति शिरवाकर मलिक उन दिनों काफी सिंपल थी और वह राजकुमार का इंतजार करती थी. हालांकि अब वह शॉर्ट ड्रेस में अपनी तसवीरें शेयर कर फैंस के होश उड़ाती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola