Bigg Boss OTT 3 Winner: सना मकबूल ने जीता खिताब, नैजी रहे फर्स्ट रनरअप
Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Aug 2024 11:05 PM
Bigg Boss OTT 3 Winner: बिग बॉस ओटीटी 3 का आज ग्रैंड फिनाले है. ऐसे में विनर बनने की रेस में नैजी, सना मकबूल, रणवीर शौरी, कृतिका मलिक और साई केतन राव का नाम शामिल है. अब सोशल मीडिया पर इस कंटेस्टेंट के विनर बनने की खबरें छाई हुई है. आइये जानते हैं कौन है वो.
Bigg Boss OTT 3 Winner: फाइनली वो दिन आ ही गया, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. आज दर्शकों को पता चलेगा कि बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर कौन होगा. अनिल कपूर की ओर से होस्ट किया जाने वाले में शो में अभी नैजी, सना मकबूल, रणवीर शौरी, कृतिका मलिक और साई केतन राव जीतने की दौड़ में हैं. अरमान मलिक और लवकेश कटारिया भी विनर के दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन उन्हें एलिमिनेशन का सामना करना पड़ा. अब सोशल मीडिया ट्रेंड्स हो या फिर बिग बॉस का फैन पेज, सभी ने विनर की भविष्यवाणी कर दी है. आइये जानते हैं कौन इस सीजन का विनर बनेगा.
सना मकबूल बन सकती है बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर
बिग बॉस खबरी की ट्वीट की मानें तो सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर बन सकती हैं. वहीं फर्स्ट रनरअप नैजी और तीसरे नंबर पर रणवीर शौरी ने अपनी जगह बना सकते है. वहीं साई केतन राव और कृतिका मलिक का नाम चौथे और पांचवे नंबर पर है. बता दें कि इस फैन पेज ने पिछले साल एल्विश यादव के विनर और अभिषेक मल्हान के फर्स्ट रनरअप बनने की भविष्यवाणी की थी और ये सही भी हुआ था.
Also Read- Bigg Boss OTT 3: सना मकबुल पर सवाल उठने पर नैजी गुस्से से हुए लाल, बोले-ऐसे नही…
Also Read- Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी ने किया ये ख़ुलासा, बोले- मुझे ट्रॉफी से ज़्यादा…
आज होगा बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले
सोशल मीडिया जिसमें एक्स और इंस्टाग्राम शामिल है, इसमें भी कई तरह के एग्जिट पोल करवाये जा रहे हैं, जिसमें सना मकबूल सबको पीछे छोड़ती हुई नजर आ रही हैं. बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले आज यानी 2 अगस्त, 2024 को रात 9 बजे जियो सिनेमा पर लाइव स्ट्रीम होगा. विजेता न केवल चमचमाती हुई ट्रॉफी घर ले जाएगा, बल्कि 25 लाख का नकद पुरस्कार भी अपने नाम करेगा. हाल ही के एक एपिसोड में, रणवीर शौरी ने खुलासा किया कि वह ट्रॉफी से अधिक कैश प्राइज को महत्व देते हैं, क्योंकि उन्हें अपने 13 वर्षीय बेटे की शिक्षा के लिए पैसे की जरूरत है.
Entertainment Trending Videos
Also Read- Bigg Boss OTT 3: मिल गए 3 फाइनलिस्ट, लेकिन आखिरी नॉमिनेशन में फंस गए घर के ये 4 प्रतियोगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










