ePaper

Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी ने किया ये ख़ुलासा, बोले- मुझे ट्रॉफी से ज़्यादा…

Updated at : 25 Jul 2024 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी ने किया ये ख़ुलासा, बोले- मुझे ट्रॉफी से ज़्यादा…

बिग बॉस ओटीटी को खत्म होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. हाल ही में शो में अरमान मलिक और रणवीर शौरी के बीच बात करते हुए सुना गया कि उनको ट्रॉफी से अधिक कैश की जरूरत है.

विज्ञापन

ओटीटी का मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ अब अपने शो की ऊँचाई पर है. शो में मजेदार मोमेंट्स देखने को मिल रहे हैं और सभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से आगे निकलने के लिए जुटे हुए हैं. शो को जीतने के लिए उनकी हरकतें बेहद उत्साहित हैं. लेकिन इस घर में एक सदस्य हैं जिन्हें बिग बॉस की ट्रॉफी से कोई इंटरेस्ट नहीं है, उन्हें सिर्फ 25 लाख रुपये चाहिए. यह कंटेस्टेंट कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर शौरी हैं. हाल ही में उन्होंने अरमान मलिक के साथ बातचीत में अपनी दिलचस्पी जताई.

जैसे-जैसे ‘बिग बॉस’ अपने अंत की ओर बढ़ रहा है, उसी तरह शो में ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं. फिनाले के लिए सिर्फ आठ दिन बचे हैं और सभी कंटेस्टेंट्स और दर्शकों के बीच भावनाएं उफान मार रही हैं कि शो में कौन जीत का बाजीगर बनेगा. हाल के एपिसोड में देखने को मिला कि रणवीर शौरी को बिग बॉस के घर में तीन सदस्यों को नॉमिनेट करने और अरमान मलिक को बचाने की स्पेशल पावर दी गई है. अब सना मकबूल बाहरवाली बन चुकी हैं, तो उनको नॉमिनेट नहीं किया जा सकता है. इसलिए, बचे हुए कंटेस्टेंट्स में से रणवीर ने शिवानी कुमारी, विशाल पांडे और लवकेश कटारिया को चुना.

रणवीर-अरमान के बीच हुई बातें

नॉमिनेशन प्रक्रिया से पहले ही रणवीर शौरी और अरमान मलिक के बीच कुछ दिलचस्प बातें सामने आई. अरमान मलिक और रणवीर शौरी ने एक-दूसरे से बात की कि अगर उन्हें शो जीतने का मौका नहीं मिलता तो वे दूसरे के जीतते हुए देखना पसंद करेगे. इस पर रणवीर शौरी ने स्पष्ट किया कि उनकी दिलचस्पी बिग बॉस की ट्रॉफी से अधिक 25 लाख रुपये कैश प्राइज में है. इसके बाद अरमान ने बताया कि उन्हें चाहिए कि ट्रॉफी रणवीर शौरी के हाथो मे हो.

रणवीर ने बोली ये बात

रणवीर शौरी, अरमान मलिक से कहते हैं, “अगर ट्रॉफी मेरे हाथ में नहीं होती है तो मैं चाहता हूं कि यह आपके पास होनी चाहिए। मुझे ट्रॉफी से ज्यादा 25 लाख रुपयों में दिलचस्पी है. मुझे 25 लाख रुपयों की जरूरत है.” इस पर अरमान ने कहा, “पैसे तो ट्रॉफी के साथ ही मिलेंगे.” इसके बाद रणवीर ने मजाकिया कहा, “ट्रॉफी का क्या, मुझे अब अचार डालना है.”

रणवीर ने बताई अपनी प्लानिंग

इसके अलावा, बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद रणवीर शौरी ने अपनी प्लानिंग के बारे में बातें की. उन्होंने कहा, “मैं जैसे ही यहां से बाहर जाऊंगा, पहले अपना फोन बंद करूंगा, फिर घर जाऊंगा, अच्छी फिल्म लगाऊंगा, रबड़ी खाऊंगा और ठंडी बीयर पीयूंगा.”

Entertainment Trending News

Also Read- Bigg Boss OTT 3: लड़ाई में रणवीर ने बोला सना को ‘गटरछाप’, इस हफ्ते ये 7 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

Also Read- Bigg Boss OTT 3: किचन स्लैब के पास शिवानी को पैर खुजाते देख गुस्साई कृतिका भाभी, बोली- बिना हाथ पैर धोए काट रही है प्याज

विज्ञापन
Pallavi Pandey

लेखक के बारे में

By Pallavi Pandey

Pallavi Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola