ePaper

‘मास्टर शेफ'' में नजर आएंगे पहलावन सुशील कुमार

Updated at : 16 Nov 2016 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
‘मास्टर शेफ'' में नजर आएंगे पहलावन सुशील कुमार

नयी दिल्ली : भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ‘मास्टर शेफ’ के सीजन पांच के आने वाले एपिसोड में प्रतियोगियों के हाथों से बने स्वादिष्ट खाने का जायका लेते और जज की भूमिका निभाते नजर आएंगे. मास्टर शेफ में देशभर से कई लोग अपने खाना बनाने का कौशल प्रदर्शित करने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ‘मास्टर शेफ’ के सीजन पांच के आने वाले एपिसोड में प्रतियोगियों के हाथों से बने स्वादिष्ट खाने का जायका लेते और जज की भूमिका निभाते नजर आएंगे. मास्टर शेफ में देशभर से कई लोग अपने खाना बनाने का कौशल प्रदर्शित करने और कुछ नए पकवान सीखने के लिए आते हैं.

मास्टर शेफ के सीजन पांच के आने वाले एपिसोड में सुशील कुमार, शो के जज शेफ विकास खन्ना, कुणाल कपूर और जोरावर कालरा का साथ देंगे। सुशील यहां न सिर्फ प्रतियोगियों के हाथों से बने स्वादिष्ट खाने का जायका लेते नजर आएंगे, बल्कि प्रतियोगियों को आत्मरक्षा के गुर भी सीखाएंगे. प्रतियोगियों को सुशील कुमार और उनकी अकादमी के पांच छात्रों के लिए खाना बनाने की चुनौती दी जाएगी. यह एपिसोड इस रविवार 20 नवंबर को रात आठ बजे प्रसारित होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola