पेरिस में लूट के बाद सोशल मीडिया पर लौटीं किम कर्दाशियां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2016 12:01 PM
लॉस एंजिलिस: पेरिस में बंदूक दिखा कर हुई लूट के बाद रियलिटी टीवी में शो करने वाली किम कार्दशियन सोशल मीडीया पर फिर से सक्रिय हो गयी है. इस 35 वर्षीया अभिनेत्री ने ‘कर्दाशियां के साथ’ लिखते हुए वापसी की. लूट से पहले जहां 121 ट्विटर अकांउटों को फॉलो कर रही थी वहीं शुक्रवार को […]
लॉस एंजिलिस: पेरिस में बंदूक दिखा कर हुई लूट के बाद रियलिटी टीवी में शो करने वाली किम कार्दशियन सोशल मीडीया पर फिर से सक्रिय हो गयी है. इस 35 वर्षीया अभिनेत्री ने ‘कर्दाशियां के साथ’ लिखते हुए वापसी की. लूट से पहले जहां 121 ट्विटर अकांउटों को फॉलो कर रही थी वहीं शुक्रवार को वह केवल 107 लोगों को ही फॉलो कर रहे थी.
‘एंटरटेनमेंट टूनाईट’ ने यह सूचना दी. हालांकि कर्दाशियां ने अभी तक कुछ भी ट्विट नहीं किया है. उन्होंने आखिरी पोस्ट 3 अक्तूबर को किया था. सूत्रों के अनुसार ‘वह अभी भी शांत है और इस घटना के बारे में बात करने को लेकर तैयार नहीं लग रही है.’
सूत्रों ने बताया कि ‘वह अभी भी पूरी तरह स्थिति से उबरकर बेहतर महसूस करने पर ध्यान केन्द्रित कर रही है. किम अपने बच्चों के साथ लॉस एंजिलिस स्थित अपने घर पर ही है. उसकी मां (क्रिस जेनर) और बहनें नियमित रूप से उनके घर पर आ रही है. वे हर तरह से उसके समर्थन और सहयोग में जुटी है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










