Drishyam 3 Worldwide Collection: दुनियाभर में छाया जॉर्जकुट्टी का जादू, 10 दिन में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

Updated:
विज्ञापन
Drishyam 3 Worldwide Collection: दुनियाभर में छाया जॉर्जकुट्टी का जादू, 10 दिन में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

दृश्यम 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Drishyam 3 Worldwide Collection: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 10 दिन बाद भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और जॉर्जकुट्टी की सस्पेंस से भरी कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

विज्ञापन

Drishyam 3 Worldwide Collection: मोहनलाल की क्राइम-सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार अभी भी शानदार बनी हुई है. सस्पेंस और रोमांच से भरी इस फिल्म ने भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है. आइए अबतक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन जानते हैं.

10 दिन में 200 करोड़ क्लब में हुई शामिल

‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के सिर्फ 10 दिनों में दुनियाभर में 219.75 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने भारत में 106 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जबकि ओवरसीज मार्केट से 113.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. वहीं, भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 91.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

दर्शकों को पसंद आ रही है सस्पेंस भरी कहानी

फिल्म की सफलता की सबसे बड़ी वजह इसकी दमदार कहानी और जबरदस्त सस्पेंस है. दर्शक फिल्म के हर मोड़ और ट्विस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं. यही कारण है कि रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

क्या है ‘दृश्यम’ सीरीज की कहानी?

‘दृश्यम’ सीरीज की कहानी जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार के आसपास घूमती है. एक पुलिस अधिकारी के बेटे के गायब होने के बाद पूरा परिवार शक के घेरे में आ जाता है. इसके बाद कहानी में ऐसे-ऐसे मोड़ आते हैं जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं.

पहले दो भाग भी रहे थे सुपरहिट

‘दृश्यम’ का पहला भाग साल 2013 में रिलीज हुआ था और उसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. इसके बाद 2021 में ‘दृश्यम 2’ आई, जिसने भी सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए. अब ‘दृश्यम 3’ उसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचती नजर आ रही है.

लगातार बन रहे हैं नए रिकॉर्ड

जिस तरह से ‘दृश्यम 3’ की कमाई जारी है, उसे देखकर माना जा रहा है कि फिल्म आने वाले दिनों में और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. मोहनलाल और निर्देशक जीतू जोसेफ की यह जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है.

यह भी पढ़ें: Peddi के किरदार ने राम चरण को पूरी तरह बदल दिया, बोले- यह मेरे करियर का सबसे मुश्किल रोल है

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola