ePaper

बंदूक दिखाकर नाकाबपोशों ने किम करदाशियां से लूटे लाखों के गहने

Updated at : 03 Oct 2016 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
बंदूक दिखाकर नाकाबपोशों ने किम करदाशियां से लूटे लाखों के गहने

पेरिस: रियेलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां वेस्ट को पेरिस में उनके होटल के कमरे में नकाबधारी कुछ लोगों ने बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया. इन लोगों ने पुलिस जैसी वर्दी पहन रखी थी. ई ऑनलाइन के मुताबिक ‘कीपिंग अप विद दी करदाशियान्स’ की स्टार करदाशियां पेरिस में फैशन वीक में शामिल होने आई […]

विज्ञापन

पेरिस: रियेलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां वेस्ट को पेरिस में उनके होटल के कमरे में नकाबधारी कुछ लोगों ने बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया. इन लोगों ने पुलिस जैसी वर्दी पहन रखी थी.

ई ऑनलाइन के मुताबिक ‘कीपिंग अप विद दी करदाशियान्स’ की स्टार करदाशियां पेरिस में फैशन वीक में शामिल होने आई थीं. इस घटना में उन्हें कोई शारीरिक हानि नहीं पहुंची है. एएफपी के अनुसार रविवार को हुई घटना के दौरान किम के लाखों के गहनों की चोरी हुई है.

करदाशियां के एक प्रतिनिधि ने बताया, ‘किम करदाशियां वेस्ट को रविवार शाम को पेरिस स्थित होटल के उनके कमरे में बंदूक के बल पर बंधक बनाया गया. नकाबधारी दो हथियारबंद लोगों ने पुलिस जैसी वर्दी पहन रखी थी. वे बेहद घबराई हुई हैं हालांकि उन्हें शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा है.’

यह भी पता नहीं चल सका है कि घटना के वक्त उनके दोनों बच्चे कहां थे. हालांकि घटना की जानकारी लगने पर उनके पति कान्ये वेस्ट ने क्वींस में हो रहे मीडोज संगीत और कला समारोह में अपनी प्रस्तुति अधूरी ही छोड दी. उन्होंने प्रशंसकों से कहा, ‘मुझे माफ कीजिए. पारिवारिक आपात स्थिति के कारण मुझे इस शो को रोकना पड़ रहा है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola