संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म पर दीपिका ने साधी चुप्पी

Updated at : 26 Jun 2016 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म पर दीपिका ने साधी चुप्पी

मैड्रिड: संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म ‘पद्मावती’ में दीपिका पादुकोण के काम करने से जुड़ी खबरों पर अभिनेत्री ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया.‘बाजीराव मस्तानी’ की 30 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि इस फिल्म में वह काम कर रही हैं या नहीं, इसकी पुष्टि करने की स्थिति में अभी वह नहीं हैं. […]

विज्ञापन

मैड्रिड: संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म ‘पद्मावती’ में दीपिका पादुकोण के काम करने से जुड़ी खबरों पर अभिनेत्री ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया.‘बाजीराव मस्तानी’ की 30 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि इस फिल्म में वह काम कर रही हैं या नहीं, इसकी पुष्टि करने की स्थिति में अभी वह नहीं हैं.

इस तरह की खबरें आ रही हैं कि भंसाली सितंबर में इस पीरियड ड्रामा फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. यह फिल्म रानी पद्मावती को लेकर दमनकारी शासक अलाउद्दीन खिलजी के जुनून पर आधारित है. रिपोर्टों के मुताबिक रणवीर सिंह खिलजी का किरदार निभायेंगे जबकि फिल्म में दीपिका का किरदार नाममात्र का होगा.
जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘आप संजय सर से क्यों नहीं पूछ लेते. वह यहां मौजूद हैं. वह आपको बता सकेंगे। मेरे ख्याल से इस बारे में घोषणा करने के लिए आईफा उचित मंच है. वैसे मुझे नहीं मालूम। इस समय मैं कुछ नहीं कह सकती. इसकी पुष्टि करने की जिम्मेदारी संजय पर है.’ इससे पहले भंसाली और दीपिका ‘रामलीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ में काम कर चुके हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola