प्रियंका चोपड़ा के पास अभी शादी के लिए समय नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2016 5:10 PM
मुंबई : बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के पास अभी शादी के लिए वक्त नहीं है. हालांकि उनसे यह लगातार पूछा जा रहा है कि वे शादी कब करेंगी, लेकिन अभी इस संबंध में उनका कोई बयान नहीं आया है. हालांकि उनकी मां मधु चोपड़ा ने कहा है कि प्रियंका अभी अपने कैरियर में […]
मुंबई : बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के पास अभी शादी के लिए वक्त नहीं है. हालांकि उनसे यह लगातार पूछा जा रहा है कि वे शादी कब करेंगी, लेकिन अभी इस संबंध में उनका कोई बयान नहीं आया है. हालांकि उनकी मां मधु चोपड़ा ने कहा है कि प्रियंका अभी अपने कैरियर में काफी व्यस्त हैं उनके पास शादी के लिए समय नहीं है, जब उसे लगेगा कि शादी कर लेनी चाहिए वो कर लेगी. यह कहना कि शादी की उम्र हो गयी है इसलिए शादी कर लेनी चाहिए यह कोई तर्क नहीं है.
उन्होंने यह तर्क दिया कि कई ऐसे लोग इस सोसाइटी में हैं जो शादी करने के बाद भी एक दूसरे को समय नहीं देते हैं और जिसके कारण उनकी शादी टूटती है. इसलिए प्रियंका अपने साथ यह स्थिति उत्पन्न नहीं होने देगी. वह तभी शादी करेगी जब उसे लगेगा कि उसके पास समय है. हालांकि प्रियंका चोपड़ा का नाम इंडस्ट्री में शाहिद कपूर और शाहरुख खान के साथ भी जुड़ा लेकिन बाद में वह गॉशिप ही साबित हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










