ये रिश्ता क्या कहलाता है में 'मनोज' की भूमिका निभाने पर सिकंदर खरबंदा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कनेक्टेड महसूस करता हूं
Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Jun 2026 4:46 PM
ये रिश्ता क्या कहलाता है पर बोले सिकंदर खरबंदा फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सिकंदर खरबंदा ये रिश्ता क्या कहलाता है में मनोज की भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने कहा किइस रोल को निभाते-निभाते मैं पहले से ज्यादा इमोशनल, डिसिप्लिन्ड और अपने काम को लेकर कॉन्फिडेंट बन गया हूं.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में सिकंदर खरबंदा काफी समय से मनोज के किरदार में नजर आ रहे हैं और फैंस उनके इस रोल को खूब प्यार दे रहे हैं. शो में अपने सफर को लेकर फिल्मीबीट से बातचीत में एक्टर ने बताया कि इस शो ने उनकी एक्टिंग जर्नी को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में मनोज की भूमिका निभाने पर क्या बोले सिकंदर
सिकंदर ने कहा, “मनोज का कैरेक्टर मेरी रियल लाइफ पर्सनैलिटी से बिल्कुल अलग है. इस रोल को निभाते-निभाते मैं पहले से ज्यादा इमोशनल, डिसिप्लिन्ड और अपने काम को लेकर कॉन्फिडेंट बन गया हूं. इंडस्ट्री के सीनियर एक्टर्स के साथ काम करना और इंटेंस सीन्स करना मेरे लिए एक शानदार लर्निंग एक्सपीरियंस रहा है. सच कहूं तो इस शो ने मुझे एक्टर के तौर पर काफी ग्रो करने में मदद की है.”
हर दिन कुछ नया सीखते हैं सिकंदर
सिकंदर का कहना है कि सेट पर हर दिन कुछ नया सीखने और एक्सप्लोर करने का मौका मिलता है, यही वजह है कि वह शूटिंग को लेकर हमेशा एक्साइटेड रहते हैं. उन्होंने बताया, “हर नया एपिसोड मनोज के लिए अलग तरह की इमोशनल सिचुएशन लेकर आता है, इसलिए मुझे हमेशा यह जानने की उत्सुकता रहती है कि आगे क्या होने वाला है. मैं सिर्फ अपने किरदार से ही नहीं, बल्कि पूरी कहानी से कनेक्टेड महसूस करता हूं. साथ ही सेट का पॉजिटिव माहौल और टीम के साथ शानदार बॉन्डिंग पूरे एक्सपीरियंस को और भी स्पेशल बना देती है.”
ऑफ कैमरा कैसे एंजॉय करते हैं सिकंदर
सिकंदर का कहना है कि शूटिंग के अलावा टीम के साथ बिताया गया समय भी उनके लिए उतना ही खास होता है. उन्होंने कहा, “जब शूट नहीं चल रहा होता, तब हम सभी साथ में काफी मस्ती करते हैं. खासकर लंच ब्रेक सबसे ज्यादा एंजॉय करने वाला समय होता है. कभी स्क्रिप्ट पर चर्चा होती है, कभी सीन की तैयारी, तो कभी म्यूजिक और मजेदार बातचीत का दौर चल पड़ता है. सेट पर हंसी-मजाक और अच्छी वाइब्स हमेशा बनी रहती हैं, जो काम को और ज्यादा मजेदार बना देती हैं.”
यह भी पढ़ें- Theatres Release Films: इस वीकेंड थिएटर्स में मचेगा धमाल, रिलीज हुई ये 7 दमदार फिल्में, देखें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










