Brown Review: कोलकाता के अंधेरे रहस्यों के बीच करिश्मा कपूर की जांच, जानें कैसी है सीरीज

Updated:
विज्ञापन
Brown Review

Brown Review

Brown Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की नई वेब सीरीज ‘ब्राउन’ ZEE5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है. यह सीरीज एक लड़की की दर्दनाक हत्या और उसकी जांच करने वाली एक परेशान महिला पुलिस अफसर की कहानी है.

विज्ञापन

Brown Review: डायरेक्टर अभिनय देव की सात एपिसोड की एक नई सस्पेंस सीरीज आज 5 जून 2026 को ZEE5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है, जिसका नाम ‘ब्राउन’ है. यह सीरीज अभीक बरुआ की मशहूर किताब ‘सिटी ऑफ डेथ’ पर आधारित है. इस सीरीज को सिर्फ 3 स्टार की रेटिंग मिली है. इसमें कोलकाता शहर को बिल्कुल अलग और ठंडे अंदाज में दिखाया गया है, जहां लगातार बारिश होती रहती है और चारों तरफ एक अजीब सा सन्नाटा पसरा रहता है.

क्या है इस सीरीज की कहानी

कहानी की शुरुआत कोलकाता शहर के एक बहुत ही अमीर परिवार की लड़की अहाना जायसवाल की भयानक हत्या से होती है. उसका बॉडी उसके अपने ही आलीशान बंगले के अंदर बिना सिर के मिलता है. इस मर्डर केस को सुलझाने की जिम्मेदारी पुलिस विभाग डीसीपी रीता ब्राउन (करिश्मा कपूर) को सौंपता है. रीता एक बहुत ही काबिल जासूस हैं, लेकिन वे अपने पति की मौत के गम में डूबी हैं और उन्हें शराब की बुरी लत है. उनके साथ इस केस में इंस्पेक्टर अर्जुन सिन्हा (सूर्य शर्मा) भी जुड़ते हैं, जो खुद भी अपने किसी पुराने दुख और पछतावे से परेशान हैं. ये दोनों मिलकर शहर के अंधेरे रास्तों पर निकलते हैं और एक ऐसे शातिर कातिल की तलाश शुरू करते हैं, जो एक खास तरीके से हत्याएं कर रहा है. जब ठीक उसी अंदाज में दूसरी लाश मिलती है, तो मामला और उलझ जाता है.

क्या अच्छा है और कहां कमी रह गई ?

सीरीज का सबसे अच्छा हिस्सा इसकी सिनेमैटोग्राफी है, जिसे अमोघ देशपांडे ने किया है. कैमरे का काम इतना लाजवाब है कि डार्क ब्राउन और ब्लैक रंग पूरी सीरीज में डर का माहौल बनाए रखता है. डायरेक्टर ने सन्नाटे का बहुत अच्छा इस्तेमाल किया है, लेकिन अगर इसके थ्रिलर वाले हिस्से की बात करें, तो यह काफी नॉर्मल है. कहानी बहुत ही धीरे-धीरे आगे बढ़ती है. हर किरदार को बहुत ज्यादा दुखी और परेशान दिखाने के चक्कर में सस्पेंस थोड़ा कमजोर हो जाता है. जो कहानी एक छोटी फिल्म में खत्म हो सकती थी, उसे सात एपिसोड तक लंबा खींचा गया है, जिससे बीच में थोड़ा बोरींग लगती है. साथ ही सोनी राजदान और हेलन जैसी बड़ी कलाकारों को बहुत कम समय दिया गया है.

यह भी पढ़ें: वीकेंड पर एंटरटेनमेंट की बारिश, OTT पर रिलीज हुई 10 नई फिल्में और वेब सीरीज

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola