‘अंगूरी भाभी’ शिल्पा शिंदे ने कहा, मैं किसी से नहीं डरती, सीरियल में डराकर वापस लाने की कोशिश बेकार होगी

मुंबई : सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा ‘अंगूरी भाभी’ शिल्पा शिंदे के खिलाफ नॉन को-ऑपरेटिव डायरेक्टिव जारी किये जाने की खबरों के बीच शिल्पा शिंदे ने कहा है कि उन्हें कोई बैन नहीं कर सकता. मैंने कोई खून नहीं किया है कि मुझे प्रतिबंधित कर दिया जाये. शिल्पा ने कहा कि सीरियल के प्रोड्यूसर […]
मुंबई : सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा ‘अंगूरी भाभी’ शिल्पा शिंदे के खिलाफ नॉन को-ऑपरेटिव डायरेक्टिव जारी किये जाने की खबरों के बीच शिल्पा शिंदे ने कहा है कि उन्हें कोई बैन नहीं कर सकता. मैंने कोई खून नहीं किया है कि मुझे प्रतिबंधित कर दिया जाये. शिल्पा ने कहा कि सीरियल के प्रोड्यूसर को ‘अंगूरी भाभी’ का कोई रिप्लेसमेंट नहीं मिल रहा है, इसलिए उन्हें डरा-धमकाकर वापस लाने की कोशिश की जा रही है.
लेकिन मैं बिल्ली नहीं, शेर हूं यह बात उन्हें समझ लेनी चाहिए. मैं किसी से डरती नहीं हूं. शिल्पा ने कहा कि सीरियल की प्रोड्यूसर पहले लीगल नोटिस भेजने की बात कर रहीं थीं, लेकिन वह एसोसिएशन के पास गयीं, मैं ही उनके खिलाफ लीगल एक्शन लूंगी और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का केस करूंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




