अनुष्का शर्मा बनीं शेरनी, "धोबी पछाड़ मास्टर" की भूमिका में आएंगी नजर
Updated at : 28 Mar 2016 7:51 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : विराट कोहली के ट्वीट के बाद एक बार फिर अनुष्का शर्मा इन दिनों चर्चा में हैं, लेकिन विवादों से दूर अनुष्का ने आज ट्विटर में अपने आने वाली फिल्म "सुल्तान" के बारे में बताया. सुल्तान में वो पहलवान की भूमिका में दिखेंगी. इस फिल्म में इनके अपोजिट जाने-माने अभिनेता सलमान खान हैं अनुष्का […]
विज्ञापन
मुंबई : विराट कोहली के ट्वीट के बाद एक बार फिर अनुष्का शर्मा इन दिनों चर्चा में हैं, लेकिन विवादों से दूर अनुष्का ने आज ट्विटर में अपने आने वाली फिल्म "सुल्तान" के बारे में बताया. सुल्तान में वो पहलवान की भूमिका में दिखेंगी. इस फिल्म में इनके अपोजिट जाने-माने अभिनेता सलमान खान हैं
Couldn't have imagined I could do this 2 months ago.Feeling blessed 😇 https://t.co/olfvuIJNMh
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) March 12, 2016
अनुष्का शर्मा ने ट्वीट में कहा कि वह आने वाली फिल्म में उनका रोल काफी शानदार हैं. उन्होंने एक फोटो ट्वीट किया है . इस तसवीर में वो कुश्ती करती दिख रही हैं. गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा ने मैरीकॉम में महिला एथलीट की भूमिका निभायी थी.
बॉलीवुड में इन दिनों अभिनेत्रियां कई चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं कर रही हैं. अनुष्का शर्मा की गिनती बेहतरीन एक्टर के रूप में होती है. शाहरुख खान के साथ "रब ने बना दी जोड़ी " फिल्म में अभिनय की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने "बैंड बाजा बारात " जैसी कामयाब फिल्में दीं हैं, लिहाजा इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




