शकीरा के ‘वाका वाका'' ने किया जादुई आंकड़ा पार, देखें वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2016 11:25 AM
लंदन : कोलंबियाई सुपरस्टार शकीरा के मशहूर गीत ‘वाका वाका’ ने यू ट्यूब पर एक अरब का जादूई आकड़ा पार कर लिया है. ‘वाका वाका’ 2010 फीफा विश्व कप का अधिकारिक थीम सॉन्ग था. इस गीत के जरीए शकीरा यह मुकाम हासिल करने वाली तीसरी लातीन अमेरिकी कलाकार बन गईं. शकीरा से पहले ब्रूनो मार्स, […]
लंदन : कोलंबियाई सुपरस्टार शकीरा के मशहूर गीत ‘वाका वाका’ ने यू ट्यूब पर एक अरब का जादूई आकड़ा पार कर लिया है. ‘वाका वाका’ 2010 फीफा विश्व कप का अधिकारिक थीम सॉन्ग था. इस गीत के जरीए शकीरा यह मुकाम हासिल करने वाली तीसरी लातीन अमेरिकी कलाकार बन गईं.
शकीरा से पहले ब्रूनो मार्स, मार्क रॉनसन और एनरिक इग्लेसियस यह मुकाम हासिल कर चुके हैं. शकीरा ने ट्वीट किया, ‘ वाह.. वाका वाका को एक अरब से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वह गाना और वह वीडियो जिसने मेरी दुनिया बदल दी.’
Wow! 1,000,000,000 de reproducciones de Waka Waka! La canción y el video que cambiaron mi vida. https://t.co/0W2ycgt3DI Shak
— Shakira (@shakira) January 25, 2016
इस वीडियो की शूटिंग के दौरान 2010 में शकीरा की मुलाकात अपने प्रेमी और मशहूर फुटबॉलर गेरार्द पिक से हुई थी. शकीरा और गेरार्द के दो बच्चे मीलान और साशा हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










