विमान में नस्लीय भेदभाव का शिकार हुई थी किम करदाशियां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2015 8:46 PM
लंदन : रियल्टी टीवी स्टार किम कारदाशियां वेस्ट ने खुलासा किया है कि एक बार उन्हें विमान में नस्लीय भेदभाव का सामना करना पडा था. हालांकि एक भारतीय व्यक्ति की प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करने की सलाह पर उन्होंने इसे तूल नहीं दिया. फीमेल फस्ट की खबर के मुताबिक दूसरी बार मां बनने जा रही 34 […]
लंदन : रियल्टी टीवी स्टार किम कारदाशियां वेस्ट ने खुलासा किया है कि एक बार उन्हें विमान में नस्लीय भेदभाव का सामना करना पडा था. हालांकि एक भारतीय व्यक्ति की प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करने की सलाह पर उन्होंने इसे तूल नहीं दिया. फीमेल फस्ट की खबर के मुताबिक दूसरी बार मां बनने जा रही 34 वर्षीय अभिनेत्री अपनी बेटी नार्थ के साथ यात्रा कर रही थी.
उसी समय एक अनजान महिला ने उसे कुछ अपशब्द कहे लेकिन उन्होंने अपने सहयात्री के साथ तकरार नहीं करने का फैसला लिया. किम ने बताया कि एक बार विमान में मुझे बुरा अनुभव हुआ और महिला ने मुझ पर नस्लीय टिप्पणी की. उन्होंने बताया कि वह इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने जा रही थी लेकिन ‘एक भारतीय व्यक्ति ने मुझे रोका और इस मामले को तूल नहीं देने को कहा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










