Suman Kalyanpur Family Tree: बेटी लाइमलाइट से दूर, पोती बढ़ा रही विरासत, 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' की सिंगर के परिवार में कौन-कौन है?
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 01 Jun 2026 8:28 AM
सुमन कल्याणपुर, फोटो- इंस्टाग्राम
Suman Kalyanpur Family Tree: पद्म भूषण सम्मानित गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. जानिए उनके परिवार, पति, बेटी, नाती-पोतों और फैमिली ट्री के बारे में पूरी डिटेल.
Suman Kalyanpur Family Tree: ‘ना ना करते प्यार’ और ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’ जैसे सदाबहार और सुपरहिट गानों को अपनी जादुई आवाज देने वाली भारत की मशहूर प्लेबैक सिंगर सुमन कल्याणपुर अब हमारे बीच नहीं रहीं. 31 मई 2026 को 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है. सुमन कल्याणपुर ने हिंदी, मराठी और कई अन्य भाषाओं में हजारों गाने गाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी. इस बीच आइए जानते हैं उनके परिवार के बारे में सबकुछ.
सुमन कल्याणपुर का शुरुआती जीवन
सुमन कल्याणपुर का असली नाम सुमन हेम्माडी था. उनका जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ था जहां शिक्षा और कला को बहुत महत्व दिया जाता था. उनके पिता शंकर राव हेम्माडी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी थे, जबकि उनकी मां का नाम सीता हेम्माडी था.
सुमन अपने परिवार में सबसे बड़ी थीं. उनके चार छोटी बहनें और एक भाई था. यानी कुल मिलाकर परिवार में छह भाई-बहन थे.
बहन और पति ने दिया था पूरा साथ
सुमन कल्याणपुर की बहन श्यामा हेम्माडी को भी म्यूजिक में काफी इंटरेस्ट थी. कहा जाता है कि परिवार और बहन के सपोर्ट ने सुमन को संगीत की दुनिया में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. अपनी मेहनत, लगन और बेहतरीन आवाज के दम पर उन्होंने सफलता हासिल की और आगे चलकर देश की सबसे लोकप्रिय पार्श्व गायिकाओं में अपनी खास पहचान बनाई.
इसी दौरान उनकी पर्सनल लाइफ में भी एक अहम मोड़ आया. साल 1958 में सुमन हेम्माडी ने मुंबई के व्यवसायी रमानंद कल्याणपुर से शादी की. शादी के बाद उन्होंने अपना नाम सुमन कल्याणपुर रख लिया और इसी नाम से पूरे देश में पहचान बनाई. बताया जाता है कि रमानंद कल्याणपुर हमेशा उनकी गायकी के सफर में उनके साथ खड़े रहे. वह अक्सर रिकॉर्डिंग के दौरान भी उनका हौसला बढ़ाते थे. दोनों का साथ कई दशकों तक रहा. फिर साल 2008 में रमानंद कल्याणपुर का निधन हो गया था.
बेटी चारुल अग्नी ने चुनी अलग राह
सुमन कल्याणपुर और रमानंद कल्याणपुर की एक बेटी हैं, जिनका नाम चारुल अग्नी है. चारुल ने अपनी मां की तरह फिल्मों और संगीत की दुनिया में काम नहीं किया. उन्होंने हमेशा सादा और निजी जीवन जीना पसंद किया और लाइमलाइट से दूर रहीं. इसलिए उनके बारे में सार्वजनिक तौर पर बहुत कम जानकारी सामने आई है.
शादी के बाद चारुल अमेरिका में जाकर बस गईं, जहां वह अपने परिवार के साथ रहती हैं.
नाती-पोतों तक पहुंची विरासत
सुमन कल्याणपुर अपने परिवार से बहुत जुड़ी हुई थीं और दादी बनने के बाद उन्हें अपने नाती-पोतों पर भी काफी गर्व था. उनके परिवार में पोती आइशानी अग्नी और पोते आव्नीश अग्नी शामिल हैं.
इंडिया टीवी न्यूज की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आइशानी अग्नी ने अपनी दादी के सम्मान में मुंबई में उनके नाम पर एक एनजीओ की स्थापना की है. यह दिखाता है कि आज भी परिवार सुमन कल्याणपुर की यादों और उनके अच्छे कामों को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है.
सुमन कल्याणपुर का परिवार
- पिता: शंकर राव हेम्माडी
- माता: सीता हेम्माडी
- बहन: श्यामा हेम्माडी समेत चार बहनें
- भाई: एक भाई
- पति: रमानंद कल्याणपुर
- बेटी: चारुल अग्नी
- पोती: आइशानी अग्नी
- पोता: आव्नीश अग्नी
यह भी पढ़ें: Peddi के किरदार ने राम चरण को पूरी तरह बदल दिया, बोले- यह मेरे करियर का सबसे मुश्किल रोल है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










