iPhone 18 Pro Max: नए आईफोन पर फिदा हुआ बॉलीवुड, किसी ने Blue तो किसी को भाया Burgundy कलर
तृप्ति डिमरी और रितेश देशमुख, फोटो- इंस्टाग्राम
iPhone 18 Pro Max: Apple के नए iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू होते ही बॉलीवुड सितारों के बीच इसका क्रेज देखने को मिल रहा है. विक्की कौशल ने स्टोर पहुंचकर फोन लिया, तो रितेश देशमुख ब्लू मॉडल फ्लॉन्ट करते दिखाई दिए.
iPhone 18 Pro Max: बॉलीवुड सितारों के लिए महंगे शौक कोई नई बात नहीं, लेकिन इस बार स्टार्स की लग्जरी पसंद ने टेक की दुनिया में हलचल मचा दी है. Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में बिक्री जैसे ही शुरू हुई. स्टार्स ने नए मॉडल्स के साथ पोज देना शुरू कर दिया.
विक्की कौशल ने न्यू आईफोन किया फ्लॉन्ट
विक्की कौशल को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एप्पल BKC स्टोर पर स्पॉट किया गया. रितेश देशमुख ने भी इंस्टाग्राम पर अपना नया iPhone 18 Pro Max फ्लॉन्ट किया. अभिनेता ने Glacier Blue कलर वाला नया आईफोन हाथ में लेकर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह फोन के साथ बड़ी सी मुस्कान के साथ पोज देते नजर आए. 'धमाल 4' एक्टर ने फोटो के कैप्शन में लिखा, "मेरा वाला ब्लू".
View on Instagram
इन बॉलीवुड स्टार्स ने भी खरीदा iPhone 18 Pro Max
रितेश की पत्नी जेनेलिया देशमुख को iPhone 18 Pro Max का Burgundy शेड पसंद आया है. जेनेलिया के अलावा बॉलीवुड की कई और एक्ट्रेसेस भी इस नए कलर को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं. नेहा धूपिया और करिश्मा तन्ना समेत कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स ने भी Burgundy कलर वाले iPhone 18 Pro Max के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
View on Instagram
View on Instagram

iPhone 18 Pro में क्या खास है?
iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है, जो प्रमोशन, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और डायनामिक आइलैंड सपोर्ट देता है. इसमें Apple के A20 Pro चिपसेट के लिए अपग्रेड किया गया है. वाष्प चैंबर में बेहतर प्रदर्शन और थर्मल प्रबंधन के लिए फोन भी दिया गया है. कैमरा आर्किटेक्चर की बात करें तो iPhone 18 Pro में 48MP Pro Fusion कैमरा सिस्टम है. इसमें 48MP फ्यूज़न मेन कैमरा के साथ अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो कैमरा शामिल है. वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है, जो 256GB स्टोरेज के साथ आता है. इसके 512GB मॉडल की कीमत 2,04,900 रुपये, 1TB की 2,54,900 रुपये और 2TB वेरिएंट की कीमत 3,29,900 रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए