तमिल फिल्म ''पुली'' में रानी की भूमिका में दिखेंगी श्रीदेवी, देखें वीडियो
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jun 2015 6:16 PM (IST)
विज्ञापन

चेन्नई: बॉलीवुड की रुप की रानी श्रीदेवी ने दो दशक से अधिक समय बाद तमिल सिनेमा में वापसी की है और अभिनेता विजय के साथ पुली फिल्म में रानी के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म की पहली झलक आज जारी की गयी. इंग्लिश विंग्लिश में अपने अभिनय का एक अलग ही अंदाज दिखाने वाली श्रीदेवी […]
विज्ञापन
चेन्नई: बॉलीवुड की रुप की रानी श्रीदेवी ने दो दशक से अधिक समय बाद तमिल सिनेमा में वापसी की है और अभिनेता विजय के साथ पुली फिल्म में रानी के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म की पहली झलक आज जारी की गयी. इंग्लिश विंग्लिश में अपने अभिनय का एक अलग ही अंदाज दिखाने वाली श्रीदेवी ने इस फिल्म में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजायन किए गए राजसी परिधान पहने हैं और शानदार आभूषण तथा मुकुट पहने हैं.
फिल्म की एक मिनट से भी छोटी इस झलक में मक्खी फिल्म में दिखायी दिए सुदीप और अभिनेत्री श्रुति हासन भी दिखाई दे रही हैं. इस फिल्म का निर्देशन चिंबू देवेन ने किया है और इसकी कहानी हॉलीवुड फिल्म द ग्लैडिएटर से प्रेरित है. यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी. तमिल के सुपरस्टार विजय के 41वें जन्मदिन पर इसकी पहली झलक जारी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




