मुझे किम करदाशियां पर गर्व है : पेरिस हिल्टन

लंदन : मशहूर सोशलाइट पेरिस हिल्टन ने कहा है कि उन्हें अपनी सहेली और रिएलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां वेस्ट की निजी और पेशेवर उपलब्धियों पर बहुत गर्व है.फीमेल फर्स्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 34 वर्षीया हिल्टन ने अपने साथ बडी हुईं किम के बारे में कहा कि वह करदाशियां के लिए बहुत ‘खुश’ हैं. […]
लंदन : मशहूर सोशलाइट पेरिस हिल्टन ने कहा है कि उन्हें अपनी सहेली और रिएलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां वेस्ट की निजी और पेशेवर उपलब्धियों पर बहुत गर्व है.फीमेल फर्स्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 34 वर्षीया हिल्टन ने अपने साथ बडी हुईं किम के बारे में कहा कि वह करदाशियां के लिए बहुत ‘खुश’ हैं.
हालांकि ‘कीपिंग अप विद द करदाशियन्स’ में आने के बाद से किम उनसे शोहरत के मामले में कहीं आगे रही हैं. करदाशियां की शादी रैपर कान्ये वेस्ट से हुई है और वह 22 माह के नॉर्थ वेस्ट की मां हैं.
हिल्टन ने कहा, ‘ किम और मैं बचपन से सहेलियां रही हैं. मैं उसके लिए बहुत खुश हूं. उसका एक बेहद खूबसूरत परिवार है. वह बहुत अच्छी तरह सबकुछ कर रही हैं. मुझे उसपर बहुत गर्व है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




