कुणाल कामरा की हवाई यात्रा पर प्रतिबंध, राहुल गांधी ने की आलोचना

नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने टीवी पत्रकार पर कथित छींटाकशी के चलते कॉमेडियन कुणाल कामरा पर विमानन कंपनियों द्वारा यात्रा संबंधी रोक लगाए जाने की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि यह सरकार के एक आलोचक को चुप कराने की कोशिश है. गांधी ने ट्वीट कर दावा किया कि […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने टीवी पत्रकार पर कथित छींटाकशी के चलते कॉमेडियन कुणाल कामरा पर विमानन कंपनियों द्वारा यात्रा संबंधी रोक लगाए जाने की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि यह सरकार के एक आलोचक को चुप कराने की कोशिश है.
गांधी ने ट्वीट कर दावा किया कि कामरा पर चार विमानन कंपनियों की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है ताकि सरकार के एक आलोचक को चुप कराया जा सकेण् गांधी ने टीवी पत्रकार अर्णब गोस्वामी पर तंज कसते हुए कहा कि जो 24 घंटे अपने ‘न्यूज’ कैमरों का इस्तेमाल दुष्प्रचार के औजार के तौर पर करते हैं उन्हें कैमरे का सामना करने में साहस दिखाना चाहिए था.
इंडिगो, गो एयर, स्पाइसजेट और एअर इंडिया ने पत्रकार अर्णब गोस्वामी को कथित तौर पर परेशान करने को लेकर स्टैंड-अप कॉमेडियन कामरा पर हवाई यात्रा करने पर मंगलवार को रोक लगा दी. कामरा ने मुंबई से लखनऊ की अपनी एक उड़ान के दौरान गोस्वामी को कथित तौर पर परेशान किया.
इंडिगो ने जहां कामरा पर छह माह की रोक लगाई है, वहीं एअर इंडिया ने अगले नोटिस तक उनकी विमान यात्रा पर रोक लगा दी है. स्पाइसजेट ने भी अगले आदेश तक अपने विमानों में कामरा की यात्रा पर रोक लगाने का फैसला किया है. वहीं, एयरएशिया इंडिया के एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, ‘‘हमारी आंतरिक समिति इस मामले की समीक्षा कर रही है और जल्द ही फैसला लिया जाएगा. हम उचित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करेंगे.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




